For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 108978597
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वास्तिक नगर में जलप्रलय से प्रभावित परिवारों को राहत देने में सरकार व प्रशासन कर रहा सिर्फ औपचारिकता |  Ajmer Breaking News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एडीए ने सेवन वंडर्स को युद्ध स्तर पर तोड़ने की कार्रवाई की शुरू |  Ajmer Breaking News: एयरफोर्स में कार्यरत अजमेर की 26 वर्षीय पुलकित टांक की गोली लगने से हुई मृत्यु, एयरफोर्स ने ससम्मान  तिरंगे ध्वज के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकरदिवंगत पुलकित को दी अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सभी शाखाओं में निकलेगा दिव्य पथ संचलन |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला, प्रशासनिक बैठक मे तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ़ दरगाह से मुल्क के नए नायब सदर सीपी राधाकृष्णन को बधाई |  Ajmer Breaking News: कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती पर  संगोष्ठी का हुआ आयोजन, कर्नल बैंसला का संघर्ष और विचार समाज के लिए सदैव रहेंगे प्रेरणा स्रोत- श्री भड़ाना  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बोराज तालाब जलभराव पीड़ितों को बांटेंगे राहत राशि |  Ajmer Breaking News: स्वदेशी अपनाकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं कैडेट- देवनानी, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन |  Ajmer Breaking News: नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान के अंतर्गत फसल विचार गोष्ठी का आयोजन , प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करना होगा- भागीरथ चौधरी  | 

राष्ट्रीय न्यूज़: दरभंगा रैली में पीएम मोदी को गाली देने पर राजनीतिक हलचल तेज , भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में दी शिकायत

Post Views 41

August 29, 2025

इस घटना को लेकर भाजपा ने पटना के गांधी मैदान थाना में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने दी है।

पटना/दरभंगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार के दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने का मामला गरमा गया है। इस घटना को लेकर भाजपा ने पटना के गांधी मैदान थाना में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने दी है। हालांकि, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

विजय सिन्हा का हमला – “लोकतंत्र के डाकू”

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने घटना की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि “यह वही लोग हैं जिनके पास न संस्कार है और न ही भारत की संस्कृति की जानकारी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में अराजकता फैलाना चाहते हैं। ये लोग वोट की डकैती करने वाले और लोकतंत्र के डाकू हैं। चोर शोर मचा रहा है। राहुल और तेजस्वी का खानदान कुकर्मों से जुड़ा रहा है और अब प्रधानमंत्री को गाली दी जा रही है।”

संबित पात्रा का बयान – “गाली वाली पार्टी”

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में एक मर्यादा होती है। सुषमा जी ने हमेशा कहा कि हम शत्रु नहीं, विचारधारा के आधार पर विरोधी हैं। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गवासी मां के लिए कटुतापूर्ण भाषा का इस्तेमाल किया है, वह बेहद शर्मनाक है।”

पात्रा ने आगे कहा कि“कांग्रेस अब गांधी जी की पार्टी नहीं, बल्कि नकली गांधी परिवार की गाली वाली पार्टी बन चुकी है। महात्मा गांधी के नाम का सहारा लेकर राजनीति करने वाली यह पार्टी आज अहंकार और अशिष्टता का प्रतीक बन गई है।”

कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच से प्रधानमंत्री को गाली दी गई, लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। अब भाजपा मांग कर रही है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved