For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106633677
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रदेश की उपमुख्यमंत्री और अजमेर व ब्यावर जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने अजमेर पहुंचकर अधिकारियों के ली मीटिंग, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को फॉय सागर रोड विनायक नगर की बाशिंदों ने जन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंप कर अधिकारियों को निर्देशित करने की रखी मांग, |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी के अजमेर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय में चोरी की वारदात, चोर कार्यालय के कमरे से 9 पंखे, दो मोबाइल और एक स्पीकर चोरी कर हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: महिलाओं और दिव्यांगजन के विकास और कल्याण के लिए राजस्थान महिला कल्याण मण्डल देश की अग्रणी और आदर्श संस्था: दिया कुमारी |  Ajmer Breaking News: बारिश के मौसम में नगर निगम वार्ड 48 में गालियों के बीच खुदवा रहा है नाला, दोनों और रहने वाले क्षेत्रवासी हुए घरों में कैद, निकलना हुआ दूभर, आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने ली सुध |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ नगर परिषद् के वार्ड संख्या 12 (गांधीनगर) में विगत 50 वर्षों से निवासरत घुमंतु कालबेलिया समाज के 30 परिवारों को वहां से नहीं हटाने एवं स्थायी रूप से भूमि आवंटन करने की मांग |  Ajmer Breaking News: श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट, शाखा पुष्कर द्वारा 20 से 24 जुलाई 2025 तक त्रयोदशी पुष्कर अरण्य तीर्थ 24 कोसी प्रदक्षिणा का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत मीट शॉप पर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच हुई जंग, चाकू और बोतलों से हुए हमले में दो लोगों की मौत, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में हलवाई गली की दुकान में चोरी, सावन के बीच सुरक्षा को लेकर बढ़ी चुनौती | 

राष्ट्रीय न्यूज़:  देवनानी ने मध्यप्रदेश के बैरागढ़ में संत हिरदाराम आश्रम का किया अवलोकन, संत हिरदाराम संस्थान समाज के लिए आशा का प्रकाश,

Post Views 41

July 16, 2025

संत हिरदाराम के आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत - श्री देवनानी

संत हिरदाराम के आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत - श्री देवनानी
       
 देवनानी ने मध्यप्रदेश के बैरागढ़ में संत हिरदाराम आश्रम का किया अवलोकन, संत हिरदाराम संस्थान समाज के लिए आशा का प्रकाश

अजमेर , 16 जुलाई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मंगलवार को भोपाल के बैरागढ़ स्थित संत शिरोमणि हिरदाराम आश्रम पहुँचकर वहां संचालित जनसेवा कार्यों का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने आश्रम में संत हिरदाराम के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया। श्री देवनानी ने कहा कि संत हिरदाराम ने अपने जीवन को शिक्षा, सेवा और चिकित्सा जैसे पवित्र कार्यों को समर्पित किया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि संत हिरदाराम के तप, त्याग और सेवा भावना की प्रेरणा से आश्रम आज भी विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है। आश्रम द्वारा संचालित विद्यालय, अस्पताल, महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास केन्द्र की गतिविधियों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ऐसे संस्थान समाज के लिए आशा का प्रकाश है।

श्री देवनानी ने कहा कि आज जब समाज को नैतिक मूल्यों और सेवा भाव की आवश्यकता है. तब संत हिरदाराम का जीवन दर्शन हमें सही दिशा दिखाता है। आश्रम द्वारा निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्य समाज में समरसता, करुणा और आत्मनिर्भरता को बल देते हैं। श्री देवनानी ने आश्रम परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा यज्ञ इसी भाव से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved