Post Views 91
July 16, 2025
महिलाओं और दिव्यांगजन के विकास और कल्याण के लिए राजस्थान महिला कल्याण मण्डल देश की अग्रणी और आदर्श संस्था: दिया कुमारी
अजमेर दिनांक 16 जुलाई 2025 राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास के स्वर्ण जयन्ती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी ने दिव्यांगजन के कल्याण और विकास के लिए राज्य सरकार के द्वारा हर स्तर पर कार्य करने की बात कही।
राजस्थान महिला कल्याण मण्डल की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था परिसर में आयोजित स्वर्ण जयन्ती समारोह का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी, केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, देहात जिलाध्यक्ष भाजपा जीतमल प्रजापत, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी, उपमहापौर नीरज जैन, प्रो. जगदीश जाधव संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक, सचिव एवं मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने संयुक्त रूप से की। कौशिक दंपति ने दिया कुमारी सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए संस्था की पचास वर्षों की स्वर्णिम यात्रा, संस्था के कार्यक्रमों एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया। समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री के द्वारा संस्था के स्वर्ण जयन्ती लोगो का अनावरण, पचास वर्ष विकास यात्रा की फोटोग्राफ की पुस्तिका का विमोचन करते हुए संस्था डोक्यूमेन्ट्री को रीलीज किया।
पचास वर्ष पूर्ण होने पर संस्था के सहयोग से अपना स्वरोजगार विकसित करने वाली स्वयं सहायता समूह की सदस्य 50 महिलाओं को नारी उद्यम गौरव से सम्मानित किया गया। 20 दिव्यांगों को स्वरोजगार विकसित करने के लिए दस-दस हजार के चेक वितरित किए गए तथा संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त कर बागवानी, ऑफिस सहायक आदि क्षैत्र में रोजगार करने वाले दिव्यांगजन को कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि वे दिव्यांगजन के कल्याण और विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हुए सदैव संस्था के साथ खड़े रहेंगे। श्री रावत ने संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्य को उनके विधानसभा क्षैत्र में योगदान के रूप में बताया तथा कहा कि ये उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उनके क्षैत्र में इस तरह की संस्था कार्यरत है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले संस्था परिसर स्थित शिव सांई धाम में पूर्जा अर्चना की एवं संस्थापक सागरमल कौशिक की मूर्ति पे माल्यार्पण किया। संस्था परिसर का विजिट करते हुए मीनू स्कूल, सेन्सरी पार्क, दक्ष फ्लोरा नर्सरी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए दिव्यांगजन के लिए किए जा रहे कार्यों व गतिविधियों का अवलोकन किया। मीनू स्कूल की बाल संसद के बच्चों से मुलाकात कर शिक्षण प्रशिक्षण के बारे में चर्चा की एवं स्वरोजगार विकसित करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों से रूबरू होते हुए उन्हें निरन्तर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए दिया कुमारी जी ने कहा कि संस्था दिव्यांगजन के लिए वास्तविक रूप से ंधरातल पर कार्य कर रही है इसी का परिणाम है कि आज संस्था ने अपने कार्य के 50 वर्ष पूर्ण किए है। ये वाकई में राजस्थान ही नहीं देश की अग्रणी और आदर्श संस्था है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर गजेन्द्र सिंह, एस.डी.एम. पदमा चौधरी, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जय प्रकाश, उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग मेघारत्न, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, प्रधान सीमा रावत, उपप्रधान बद्री गूर्जर, सरपंच जसराज गूर्जर, सिलोरा प्रधान, डॉ. गौरव गुप्ता, पूजा गुप्ता, जय सिंह मेवाड़़ा, करण मेवाड़ा, पियूष पोद्धार, षिव चौधरी, औजस कुमार, दिव्यम जैन, सीताराम टाँक, श्याम कृपा जॉइन्ट वेंर्चर के सुनिल सहित कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, महिालाओं एवं दिव्यांगजन सहित 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। राकेश कुमार कौशिक एवं क्षमा आर. कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति ने किया। संस्था की सीनीयर टीम में से नेमीचन्द वैष्णव, अनुराग सक्सेना, तरूण शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, रणसिंह चीता, पदमा चौहान, लक्ष्मण सिंह चौहान, भंवर सिंह गौड़, सत्तार मोहम्मद, दीपक जोरम, गरिमा सिंह, अमित कुमार, चेतना शर्मा आदि ने सहयोग किया
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved