Post Views 21
July 16, 2025
उपमुख्यमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी के अजमेर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत,
भाजपा शहर जिला की नवगठित कार्यकारिणी के लिए जताया आभार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा अजमेर शहर जिला की नवगठित की गई कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने बुधवार को अजमेर पहुंची उपमुख्यमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार 37 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई है। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 5 प्रवक्ता आदि बनाए गए है। कार्यकारिणी में वेदप्रकाश दाधीच, सतीश बंसल, रविंद्र सिंह जादोन, योगेश शर्मा, समरथ सिंह राठौड़, दीपेन्द्र लालवानी, भारती श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बनाए गए। राजेश शर्मा, किशन बंग, राजेश घाटे महामंत्री, हेमंत सांखला, अंकित गुर्जर, रामस्वरूप सुंडा, बीना टांक, काजल जेटवानी, चंद्रेश सांखला, पंकज पहाड़िया, राधिका सोनी को मंत्री बनाया गया है। सोमरत्न आर्य मुख्य प्रवक्ता तथा श्यामसुंदर वैष्णव, दिलावर चौहान, दिनेश खंडेलवाल, दीपक शर्मा प्रवक्ता बनाए। जोगेन्द्र सिंह ठाकुर कार्यालय मंत्री, सुनील जैन सहायक कार्यालय मंत्री, विक्रम राठौड़ मीडिया संयोजक, सर्वेश बजाज सोशल मीडिया संयोजक, बंशीलाल सह सोशल मीडिया संयोजक, शमशेर रावत संयोजक आईटी, निक्की जैन, भोपाल कांत बैरवा सह संयोजक आईटी, राजकुमार लालवानी, मृदुला व्यास जिला प्रकोष्ठ सयोजक व नीरज पानीक जिला संयोजक मन की बात बनाया गया है। नव कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारी को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है जिसके लिए अध्यक्ष रमेश सोनी इन सभी को शुभकामनाएं प्रदान की।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved