Post Views 91
July 16, 2025
उदयपुर। जिले के वल्लभनगर में कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत ने थानाधिकारी दिनेश पाटीदार पर बदसलूकी के आरोप लगाए गए हैं... इस मामले में कलेक्ट्री पर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने टायर जलाकर विरोध जताया। आक्रोशित कुछ कार्यकर्ता कलेक्ट्री गेट पर लगी बेरिकेडिंग पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत ने कहा कि एसपी को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि जल्द से जल्द थानाधिकारी दिनेश पाटीदार को हटाया जाए। बदसलूकी के दौरान मैंने जब उन्हें कहा था कि मुझे जानते नहीं हो क्या। इस पर उन्होंने कहा कि जानता हूं क्या कर लेगी। शक्तावत का कहना था कि मेरे साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया तो आमजन के साथ क्या होता होगा। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली, महासचिव पंकज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अजयसिंह, सोमेश्वर मीणा आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि वल्लभनगर के शीतला माता मंदिर में 30 किलो चांदी की चोरी का खुलासा नहीं होने पर दो दिन पहले क्षेत्रवासियों, व्यापारियों और वकीलों ने जमकर प्रदर्शन किया था। इसमें पूर्व विधायक शक्तावत भी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल हुईं थीं। पुलिस भीड़ को नियंत्रित कर रही थी। तभी शक्तावत ने आरोप लगाया कि थानाधिकारी दिनेश पाटीदार ने उनके साथ धक्का मुक्की की। जिससे उनके सिर का पल्लू जोर से खिंच गया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि मैंने उन्हें गलती बताई तो मेरे साथ बदतमीजी की।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved