For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146870202
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: अंतरिक्ष से वापसी: शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट 18 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे, पीएम मोदी ने दी बधाई

Post Views 61

July 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उनकी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा से पृथ्वी पर वापसी के लिए स्वागत करता हूं।

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्री 18 दिन तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में रहने के बाद 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए। उनकी वापसी स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए कैलिफोर्निया के तट पर हुई, जिसे स्प्लैशडाउन (समुद्र में लैंडिंग) कहा जाता है। चारों एस्ट्रोनॉट्स ने 14 जुलाई की शाम 4:45 बजे ISS से वापसी की यात्रा शुरू की थी, जो करीब 23 घंटे में पूरी हुई। शुभांशु और उनकी टीम 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे ISS पहुंचे थे। वे एक्सियम मिशन 4 का हिस्सा थे, जिसे 25 जून दोपहर 12 बजे फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उनकी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा से पृथ्वी पर वापसी के लिए स्वागत करता हूं। उन्होंने अपने समर्पण और साहस से अरबों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे गगनयान मिशन की दिशा में एक और मील का पत्थर है।शुभांशु की इस अंतरिक्ष यात्रा को भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष मिशन की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं और वैश्विक सहयोग की दिशा में भी बड़ा संकेत मिला है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved