For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106069572
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारी बारिश से हुए हादसे में मृतक के परिजनों व घायलों को राज्य सरकार दे तत्काल उचित मुआवजा |  Ajmer Breaking News: बुधवार दोपहर से हुई तेज बारिश से स्मार्ट सिटी पानी पानी हो गई। |  Ajmer Breaking News: मानसून की पहली बारिश में मेरवाड़ा स्टेट भागचंद जी की कोठी की दीवार का हिस्सा सड़क पर गिरा, |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 की पार्षद नीतू मिश्रा अपने पति रंजन शर्मा के साथ 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंची, |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑनर किलिंग केस में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, सहदेव हत्याकांड में पुलिस ने हत्या के सहयोगी ओर चश्मदीद को पकड़ने में पाई मिली सफलता |  Ajmer Breaking News: अजमेर की डिग्गी बाज़ार में बुधवार अल सुबह 4 बजे फैंसी स्टोर में लगी भीषण आग ,लाखों रुपए का हुआ नुकसान , |  Ajmer Breaking News: मंदिरों की नगरी पुष्कर के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर परशुरामद्वारा के पाटोत्सव पर आज अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये । |  Ajmer Breaking News: पुष्कर तीर्थ नगरी में राजकीय आदर्श आवासीय वेद विद्यालय पुष्कर का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र भवन का हुआ शिलान्यास,6 करोड की लागत से बनेगा क्षेत्रीय केन्द्र एवं मॉडल अध्ययन केन्द्र का भवन- प्रो. सोडाणी |  Ajmer Breaking News: प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा का पंचशील मुख्यालय में आत्मीय स्वागत, वर्मा ने उपभोक्ता संतुष्टि को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता | 

अजमेर न्यूज़: सजने-संवरने लगा वरूण सागर, जल्द लगेगी भगवान झूलेलाल की मूर्ति

Post Views 31

July 1, 2025

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने पाल मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण

सजने-संवरने लगा वरूण सागर, जल्द लगेगी भगवान झूलेलाल की मूर्ति

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने पाल मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण

            अजमेर, एक जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार शाम वरूण सागर का निरीक्षण कर वहां हो रहे कार्यों का जायजा लिया। श्री देवनानी ने पिछले साल कमजोर हुई पाल की मरम्मत के बाद उसके सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। पाल मरम्मत व सौंदर्यीकरण कार्य में 90 लाख रूपए खर्च हुए। अब जल्द ही वरूण सागर पर भगवान झूलेलाल की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त करोड़ों रूपए के कार्य वरूण सागर के सौंदर्य और पर्यटकों के लिए होंगे।
            विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वरूण सागर के दिन अब बदलेंगे क्योंकि अजमेर शहर भी बदलाव की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रखी है। अपने नैसर्गिक सौंदर्य के लिए मशहूर वरूण सागर जल्द ही अपना खोया हुआ वैभव हासिल करेगा। इसके जरिए जल संकट की समस्या का भी समाधान होने लगा है और जनता को पर्याप्त जल वितरण हो रहा है। 
            उन्होंने कहा कि वरूण सागर के अलावा आसपास के इलाकों में भी विकास के कई काम हो रहे है। सड़कों की दशा अब सुधर रही है। क्षेत्र में लेपर्ड सफारी का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीने के पानी के स्थाई समाधान के लिए सैकड़ों करोड़ रूपए का बजट जारी हुआ है जिस पर कार्य चल रहा है। चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, आईटी, आर्युवेद सहित मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक सहज-सुलभ तरीके से पहुंचाने का काम प्रभावी और जवाबदेह तरीके से किया जा रहा है। 
            उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे 24 घंटे उपलब्ध है। क्षेत्र की जनता ने लगातार 5वीं बार उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाकर इस बार जो बड़ी जिम्मेदारी दिलवाई है उस पर पूरा खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले साल जलभराव के जो हालात बने थे वो इस बार न बने इसके लिए भी प्रभावी तरीके से जरूरी कार्य किए गए है। 
            इस अवसर पर महापौर श्रीमती ब्रजलता हाडा, सरपंच श्री लाल सिंह रावत, श्री सीताराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved