Post Views 21
June 30, 2025
सर्व धर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों ने नए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ का किया स्वागत
सभी धर्म के लोगों ने अपने-अपने धर्म के प्रतीक संभागीय आयुक्त को किए अर्पित, अजमेर शहर की तमाम समस्याओं के निवारण की रखी मांग
सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन के नेतृत्व में सोमवार को समस्त पदाधिकारियों ने संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले नए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ का नागरिक अभिनंदन और स्वागत किया। इस मौके पर सर्वधर्म मैत्री संघ से जुड़े सभी धर्म के लोगों ने अपने-अपने धर्म के प्रतीक संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह को पहनाए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उनसे अजमेर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निवारण की मांग भी रखी। इस अवसर पर मुस्लिम धर्म गुरुओं द्वारा उनकी दस्तारबंदी की गई तो वहीं हिंदू धर्म गुरु ने माता रानी की चुनरी और दुपट्टा ओढ़ाया ,मसीह समाज के द्वारा उन्हें शॉल और माला पहनाई गई, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि द्वारा उन्हें पुस्तक भेंट की गई।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved