Post Views 61
June 25, 2025
उदयपुर। तीन दिवसीय 6वी राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन जयपुर में रविवार को हुआ। इसमें राजसमंद टीम का शानदार प्रदर्शन रहा।. राजसमंद जिला किक बॉक्सिंग संघ के सचिव जगपाल सिंह राठौड़ और टीम कोच भूपेंद्र बंधु ने बताया कि राजसमंद टीम ने कुल 23 स्वर्ण 12 रजत 6 कास्य पदक शानदार प्रदर्शन कर अर्जित किए। टीम फर्स्ट रनरअप रही। विभिन्न आयु वर्ग में निखिल जालोरा, कैलाश भारती, धनसिंह भागेल, भावना साहू, नेहा शर्मा, प्रनील जैन, उर्मिला गायरी, तेजल प्रजापत, लवित्र शर्मा, रेयांश उपाध्याय, प्रेरणा त्रिवेदी, पीयूष मेघवाल, नविस्था कुमावत, कीर्ति राठौड़, दिव्य प्रताप सिंह, ध्रवीका राणावत, प्रांजल झाला, पृथ्वी राठौड़, नीलराज सिंह, कर्तव्य सिंह, प्रफुल सालवी ने स्वर्ण पदक अर्जित किए। आरव कांतिवाल, ख्याति तिवारी, रुपिन यादव, यशराज सिंह, चित्रांश, गौरव काक, मनन डांगी, मानस कुमार, छवि कुमावत, प्रियल पोद्दार, कनिष्का खरोल ने रजत पदक हासिल किए। शिखर प्रजापत, गौरांश नागदा, अभयराज सिंह, दिव्यांशी जालोरा, कर्तव्य सिंह, प्रेम सिंह, ने कांस्य पदक हासिल किए।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved