Post Views 21
June 16, 2025
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में पहली बार नाइट वूमेन रन का आयोजन हुआ। सेफ वूमेन सेफ उदयपुर की थीम पर इस नाइट वूमेन रन को यशवंत फाउंडेशन और ग्लोबल पब्लिकेशन की ओर से आयोजित किया गया। 2 किलोमीटर के इस रन को महाकालेश्वर मंदिर परिसर से रवाना किया गया। पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली, आकाश बागड़ी, डॉक्टर दीपा सिंह, मुकेश माधवानी, सुशीला मेहता, कुसुम भंसाली, राजीव सुराणा, खुशबू मालवीया, प्रीति डेम्बला, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने हरी झंडी दिखाई। यहां से महिलाएं दौड़ लगाती हुई राजीव गांधी गार्डन पहुंची। जहां दो वर्गों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही युवतियों महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। सभी महिलाओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved