Post Views 11
June 14, 2025
क्वींस यूनिवर्सिटी कनाडा की शोधार्थी प्रिया थेटी ने आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में संकाय सदस्यों एवं रेजीडेंट चिकित्सकों को संबोधित करते हुए बताया कि ब्रेस्ट कैंसर एवं अन्य प्रकार के कैंसर में जल्दी जल्दी पता लगाने पर पूरा निदान होने की संभावना अधिक रहती है उन्होंने बताया कि 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं में भी ब्रेस्ट कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। भारत में इस दिशा में हो रहे प्रयासों की उन्होंने सराहना की।
डॉ प्रिया ब्रेस्ट कैंसर इन यंग वूमेन फाउंडेशन नामक संस्था की सक्रिय सदस्य है, जिसकी 29 देशों में शाखाएं हैं। यह संस्था बेस्ट कैंसर के बारे में जनमानस को जागरूक करने में एवं बचाव के तरीके बताते है।प्रधानाचार्य डॉ अनिल सामरिया ने भारत में हो रही प्रगति के बारे में जानकारी दी उन्होंने आशा व्यक्ति की दोनों देश जानकारी साझा करके दोनों देशों के मरीजों को लाभ हो सकेगा।अधीक्षक डा अरविंद खरे, डा संजीव माहेश्वरी, डा शिव कुमार बुनकर, डा मणिराम, डा महेंद्र खन्ना, डॉ नरेंद्र शाह, डॉ रेखा माहेश्वरी, डा कल्पना अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों एवं रेजिडेंट्स में भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन डॉ श्याम भूतड़ा ने किया
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved