For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106069602
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारी बारिश से हुए हादसे में मृतक के परिजनों व घायलों को राज्य सरकार दे तत्काल उचित मुआवजा |  Ajmer Breaking News: बुधवार दोपहर से हुई तेज बारिश से स्मार्ट सिटी पानी पानी हो गई। |  Ajmer Breaking News: मानसून की पहली बारिश में मेरवाड़ा स्टेट भागचंद जी की कोठी की दीवार का हिस्सा सड़क पर गिरा, |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 की पार्षद नीतू मिश्रा अपने पति रंजन शर्मा के साथ 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंची, |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑनर किलिंग केस में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, सहदेव हत्याकांड में पुलिस ने हत्या के सहयोगी ओर चश्मदीद को पकड़ने में पाई मिली सफलता |  Ajmer Breaking News: अजमेर की डिग्गी बाज़ार में बुधवार अल सुबह 4 बजे फैंसी स्टोर में लगी भीषण आग ,लाखों रुपए का हुआ नुकसान , |  Ajmer Breaking News: मंदिरों की नगरी पुष्कर के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर परशुरामद्वारा के पाटोत्सव पर आज अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये । |  Ajmer Breaking News: पुष्कर तीर्थ नगरी में राजकीय आदर्श आवासीय वेद विद्यालय पुष्कर का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र भवन का हुआ शिलान्यास,6 करोड की लागत से बनेगा क्षेत्रीय केन्द्र एवं मॉडल अध्ययन केन्द्र का भवन- प्रो. सोडाणी |  Ajmer Breaking News: प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा का पंचशील मुख्यालय में आत्मीय स्वागत, वर्मा ने उपभोक्ता संतुष्टि को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता | 

अजमेर न्यूज़: विकास अधिकारियों की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने दिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश

Post Views 31

June 14, 2025

उन्होंने कहा कि कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के लिए प्रत्येक ग्राम से भामाशाहों की पहचान की जाए। इनके माध्यम से रिचार्ज शाफ्ट निर्माण करवाने के लिए प्रेरित करें।

विकास अधिकारियों की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने दिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश

                अजमेर, 13 जून। जिले के ब्लॉक विकास अधिकारियों की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने की। इसमें विकास अधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक खन्ना द्वारा योजनाओं में प्रगति की जानकारी साझा की गई।
                जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम स्तर तक प्रतिदिन गतिविधियां आयोजित होनी चाहिए। ब्लॉक किशनगढ़, सरवाड़ तथा सावर को गतिविधियों की संख्या बढ़ानी चाहिए। महाअभियान में की गई गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के पूर्व के विभिन्न चरणों के कार्य निर्धारित समयावधि तक पूर्ण होने आवश्यक है। श्रमदान गतिविधियां प्रत्येक ग्राम पंचायत पर प्रतिदिन हो। खेल मैदान को भी इसमें लिया जा सकता है।
                उन्होंने कहा कि कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के लिए प्रत्येक ग्राम से भामाशाहों की पहचान की जाए। इनके माध्यम से रिचार्ज शाफ्ट निर्माण करवाने के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक ग्राम पंचायत दो-दो रिचार्ज शाफ्ट निर्माण का लक्ष्य रखें। इनमें से एक रिचार्ज शाफ्ट को तत्काल निर्मित करावें। अभियान के कार्यों का दस्तावेजीकरण आवश्यक रूप से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
                उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के लिए भामाशाह तथा आमजन का सहयोग लिया जाए। दानदाताओं को अपनी क्षमतानुसार सहयोग करने के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक ग्रामीण द्वारा दिया गया छोटा-छोटा सहयोग भी बड़ी धनराशि का रूप ले लेता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति से थोड़ा-थोड़ा सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया जाए। इसके लिए एमजेएसए स्केनर अथवा यूपीआई आईडी 9414863432उ/च्छठ का उपयोग किया जा सकता है।
                उन्होंने कहा कि धरती आबा अभियान में सपनीखेड़ा, नया गांव मीणों का, भाण्डावास, पडालिया, गिरवरपुरा, बाढ़ का झोंपड़ा, जीतपुरा, मोड़ी, शेक्य खेड़ा, गोरधा, पीपलिया तथा चीतावास को चयनित किया गया है। इन ग्रामों के परिवारों को समस्त योजनाओं से लाभान्वित कर संतृप्तिकरण कराना होगा। इसके लिए शेड्यूल बनाकर कार्य करें। इन कार्यों की मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें।
                उन्होंने कहा कि सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के स्वीकृत कार्यों में से अभी तक आरम्भ नहीं हुए कार्यों को निरस्त करने की कार्यवाही करें। स्वीकृत राशि के ड्राफ्ट अथवा चेक जिला मुख्यालय को भिजवाए जाएं। कार्य नहीं करवाने की स्थिति में संबंधित से वसूली की कार्यवाही भी करें। प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करावें। यह कार्य बारिश से पहले हो। इन कार्यों के पूर्ण होते ही जियो टैग अपलोड करने होंगे। कार्य में देरी होने पर जुर्माना वसूला जाना चाहिए। पूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण-पत्र तथा उपयोगिता प्रमाण-पत्र भिजवाएं।
                उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के पार्सल वितरण कराएं। अटल ज्ञान केन्द्र घोषणा के अन्तर्गत चयनित 85 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी तथा ई-लाइब्रेरी बनाने के लिए स्वीकृति जारी की जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त समय पर जारी हो। आवास निर्माण का कार्य आरम्भ नहीं करने वालों से रिकवरी करना सुनिश्चित करें। पूर्ण कार्यों का भौतिक सत्यापन कर लें। प्रधानमंत्री आवास योजना के आधार पर इण्डीव्यूजवल हाऊस होल्ड लेटरिन को रिलोकेट करने की कार्यवाही करें।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved