Post Views 11
May 26, 2025
उदयपुर। केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से उदयपुर ने प्रदेश स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड मानक प्रदर्शनी शुरू हुई, इसमें जिला स्तरीय प्रदर्शनी में चुने गए 320 में से 250 से ज्यादा छात्र भाग ले रहे हैं। प्रदेश भर से आए छात्रों ने अपने द्वारा किए गए प्रयोगों और काबिलियत का हुनर दिखा रहे हैं। किसी ने कृषि, सड़क तो किसी ने घरेलू उपयोग में आने वाला मॉडल बनाए। तीन दिन तक यह प्रदर्शनी चलेगी। यहां से 10 प्रतिशत छात्र राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र शामिल है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved