Post Views 31
July 10, 2025
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने हवन में दी आहुतियां और पुष्कर सरोवर की महाआरती की
प्रधान वराह घाट पर धर्म का यथार्थ स्वरूप पुस्तके की वितरित,
अजमेर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुष्कर सरोवर की प्रधान वराह घट पर श्री ब्रह्मपुष्कर विप्र महासभा समिति की ओर से आयोजित यज्ञ की पूर्णाहुति और पुष्कर सरोवर की महाआरती में शिकरत कर धर्म लाभ कमाया। उन्होंने पहले पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार पर हवन यज्ञ में आहुतियां दी। इसके बाद विधि विधान से पुष्कर सरोवर की महाआरती की। हवन यज्ञ व महाआरती कर देश व प्रदेश में खुशहाली व आपसी भाईचारे तथा पुष्कर सरोवर हमेशा पानी लबालब भर रहने की मनोकामना मांगी। पंडित पुष्कर नारायण शास्त्री के सानिध्य व आचार्यत्व में 102 वा पांच दिवसीय यज्ञ संपन्न हुआ है। इस दौरान पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने पंडितों व ब्रह्म सावित्री वेद विद्यापीठ संस्थान के विद्यार्थियों को धर्म का यथार्थ स्वरूप पुस्तक वितरित भेंट की। पंडित रविकांत शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार से पुष्कर सरोवर में दुग्धाभिषेक कराया व महाआरती कराई। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष नरपत सिंह राजपुरोहित, पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक हेमंत जोधा, आरिफ खान, आशुतोष शर्मा, पार्षद ओम प्रकाश डोल्या, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर, मधुसूदन पाराशर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved