For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 116008103
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय और प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस ने गांधी भवन परिसर में किया उपवास, |  Ajmer Breaking News: विश्व के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर में आठ साल से खाली महंत की गद्दी, परंपरा बनाम व्यवस्था का सवाल |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा सेवा, समर्पण और सादगी से मनाया विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का जन्मदिन, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल व कोटड़ा सैटेलाईट चिकित्सालय में उपकरण भेंट |  Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी के प्रयासों से किशनगढ़ में शुरू हुआ पोरबंदर–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव |  Ajmer Breaking News: सर्किट हाउस से कांग्रेस अजमेर जिला प्रभारी चेतन डूडी ने किया मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान का शुभारंभ, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत भगवान गंज में लुटेरी दुल्हन की करतूत का मामला सामने आया है। शादी के चंद दिनों बाद ही नई नवेली दुल्हन ससुराल से सोने चांदी के जेवरात लेकर अचानक फरार हो गई। |  Ajmer Breaking News: सुभाष नगर समपार फाटक को बंद कर बाउंड्री वाल खड़ी कर दिए जाने से क्षेत्र वासियों में आक्रोश, रेल और जिला प्रशासन से पैदल निकलने वाले क्षेत्र वासियों को रास्ता देने की मांग, नारेबाजी करते हुए क्या प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना पुलिस की तत्परता ओर राहगीर की ईमानदारी, दरगाह जियारत को आए जायरीन का खोया बैग सुरक्षित लौटाया,बैग में जरूरी सामान सहित थे 72 हज़ार रुपए  |  Ajmer Breaking News: 14 जनवरी को होने वाले भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ का भूमि पूजन एवं झण्डारोहण सम्पन्न:- श्रीमती भदेल | 

राजस्थान न्यूज़: गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान विधानसभा की प्राक्कलन समिति से दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर पक्षपात के आरोप

Post Views 161

May 19, 2025

डोटासरा ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, ऐसे कई निर्णय यह दर्शाते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष दबाव में कार्य कर रहे हैं और उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा की प्राक्कलन समिति ‘ख’ के सदस्य पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया।

डोटासरा ने अपने बयान में कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति की निष्पक्षता सर्वोच्च मानी जाती है, लेकिन जब निर्णय उस गरिमा के विपरीत और पक्षपातपूर्ण प्रतीत हों, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक सिद्ध होता है। ऐसे में चुप रहना जनादेश का अपमान होगा, इसलिए वे प्राक्कलन समिति से त्यागपत्र दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा की समितियां केवल सत्ता पक्ष की मोहर नहीं होतीं, बल्कि संतुलन, संवाद और निगरानी का माध्यम होती हैं। डोटासरा ने उदाहरण देते हुए बताया कि कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया को विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन महज 15 दिन में ही उन्हें हटा दिया गया, जो विधानसभा अध्यक्ष की मंशा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ऐसी समितियों के अध्यक्ष का कार्यकाल न्यूनतम एक वर्ष का होता है।

डोटासरा ने अंता से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा के मामले का भी जिक्र किया, जिनकी तीन साल की सजा हाईकोर्ट द्वारा बरकरार रखी गई है। उन्होंने कहा कि दो साल से अधिक की सजा होने पर जनप्रतिनिधि स्वतः अयोग्य माने जाते हैं, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अब तक उनकी सदस्यता रद्द नहीं की गई, जो संविधान और न्याय व्यवस्था की अवहेलना है।

डोटासरा ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, ऐसे कई निर्णय यह दर्शाते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष दबाव में कार्य कर रहे हैं और उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से अपेक्षा जताई कि वे संविधान की शपथ का पालन करते हुए निष्पक्ष और विधिसम्मत निर्णय लें, जिससे जनता का लोकतंत्र और सदन की गरिमा बरकरार रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved