For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171139219
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। |  Ajmer Breaking News: ​क्लॉक टावर इलाके में मिला अज्ञात शव, खून के धब्बे मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र सिंह रावत उर्फ नंदू बना को मुस्लिम समाज का खुला समर्थन |  Ajmer Breaking News: सेदरिया कट पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा: इलाज के दौरान किसान की मौत, स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण की मांग की |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 2500 जवानों के हवाले सुरक्षा की कमान |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि। |  Ajmer Breaking News: नवदुर्गा मंडल सोसाइटी की ओर से सातवें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन। |  Ajmer Breaking News: अवधपुरी जॉन्सगंज में किया गया 70 फ़ीट रावण का दहन, |  Ajmer Breaking News: वन्य जीव एवं पर्यावरण को बचाने के लिए कोबरा टीम राजस्थान की प्रशासन की ओर की जा रही है प्रशंसा  |  Ajmer Breaking News: नगर निगम अजमेर द्वारा 65 फीट के ऐतिहासिक रावण का भव्य दहन, लेजर लाइट शो रहा मुख्य आकर्षण | 

अजमेर न्यूज़: युवा कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी के 100 करोड़ रुपए के घोटाले के दोषियों को सजा दिलवाने की मांग को लेकर दिया धरना, उग्र प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Post Views 241

April 24, 2025

युवा कांग्रेस के नाराज़ साथी 50 दिन तक कोई कार्यवाही नहीं करने पर कलैक्टर कार्यलय के बाहर धरने पर बैठ गए,

युवा कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी के 100 करोड़ रुपए के घोटाले के दोषियों को सजा दिलवाने की मांग को लेकर दिया धरना, उग्र प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का किया घेराव

आज 24 अप्रैल 2025, गुरुवार को अजमेर युवा कांग्रेस द्वारा अजमेर स्मार्ट सिटी के 100 करोड़ रुपए के घोटाले वाले मामले में 50 दिन लगातार प्रदर्शन करने पर भी अब तक प्रशासन और राजस्थान सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही हे जिसके विरोध में आज युवा कांग्रेस ने आक्रोशित हो कर अजमेर जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जिसमें शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजनो ने धरने पर बैठे युवा कांग्रेस साथियों को संबोधित किया उसके बाद युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेराव किया।
मोहित मलहोत्रा जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने बताया कि सर्व प्रथम युवा कांग्रेस आज पहलगाम में आतंकी हमले में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनिट का मौन रख कर उन श्रंद्धाजलि अर्पित की। 
उसके बाद युवा कांग्रेस ने पिछले 10 मार्च से लेकर आज दिनांक तक 50 दिनों से अजमेर को जनता की मेहनत की कमाई के 100 करोड़ रुपए की बर्बादी के दोषियों को सजा दिलवाने की लड़ाई लड़ रहा हे जिसमें युवा कांग्रेस ने पहले 7 वंडर पर प्रदर्शन, सम्भागीय आयुक्त को ज्ञापन, पुतला दहन, हस्ताक्षर अभियान, प्रेस वार्ता, PWD के मंत्री को ज्ञापन, जनजागृकता अभियान वार्ड स्तर पर ऐसे बहुत सारे अलग अलग रूप में प्रदर्शन किए परन्तु उसके बाद भी अजमेर जिले प्रशासन, राजस्थान सरकार के विधायक, मंत्री ने इस घोटाले पर जांच कमेटी की बात नहीं कही जिस पर गुस्साए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पर धरने पर बैठे जिसमें करीब 1000 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए, धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ जन, युवा कांग्रेस, एवं पार्षद और nsui के सभी पद अधिकारियों ने सम्बन्धित किया जिसमें मुख्य तौर से पीसीसी सदस्य हेमंत भाट, पीसीसी सचिव सुनील लारा, युवा कांग्रेस जिला प्रभारी तेजकरण चौधरी, पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, चंदन सिंह, रवि सनोदिया, अरशद इंसाफ, हेमराज खारोलिया, मनीष चौरसिया, सुनील धानका, अशोक बिंदल, ईश्वर राजोरिया, लोकेश शर्मा, सागर मीणा, नरेश सारवान, लोकेश कवि, हनीश मारोठिया आदि नेताओं ने धरने में स्मार्ट सिटी के फंड और शहर में बीजेपी के राज में हर विभाग में हो रहे भ्रष्टाचारी की बात बताई साथ हे दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त जांच की मांग की। 

युवा कांग्रेस द्वारा धरने के पश्चात युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने झंडे और विरोध की तख्तियों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव के लिए कुच किया जिसमें युवा कांग्रेस के साथी बैरिकेटिंग पर चढ़ कर विरोध प्रदर्शन किया उसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए बार बार लाठी चार्ज के प्रयास किए जिस से गुस्साए 1000 की संख्या में प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की करते हुए कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार खुल गया जिसके बाद युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुस कर परिसर में घुस कर नारे बाजी करते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंच कर प्रदर्शन किया और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और युवा कांग्रेस के नाराज़ साथी 50 दिन तक कोई कार्यवाही नहीं करने पर कलैक्टर कार्यकालय के बाहर धरने पर बैठ गए जिसमें  एडमसिटी के काफी समझाइश के बाद युवा कांग्रेस के नेता कलेक्टर  को प्रभानमंत्री के नाम घोटाले में लिप्त दोषियों को सजा दिलवाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। 
सागर मीणा ने बताया कि अगर अब भी प्रशासन नहीं चेता तो युवा कांग्रेस रणनीति तैयार कर न्यालय में जाएगी और फिर अगर फिर भी हमारी बात को नहीं सुना गया तो सुन कांग्रेस भूख हड़ताल पर बैठेगी।  प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अकबर हुसैन, शोएब अख्तर, पवन ओड, अंकित पंवार, रिषभ पटेल, फारूक खान दौराई, अकबर काठात, नूर खान, निर्मल पारीक,  पंकज बैरवा, समीर भटनागर, ओमप्रकाश मंडावरा,  इलियास खान, मोहम्मद खालिद, राजेश भड़ाना, मनीष दिवान, विक्की कुमार, फैज अली, अंकित घारू, मोहसिन खान, साहिल, सबराज खान, जावेद चीता, शब्बीर,  आदि हजारों की संख्या में कार्यक्रता मौजूद थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved