For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105527226
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: दिनांक 15/06/2025 को अति आवश्यक तकनिकी समस्या के निवारण हेतु PSD विवरण - |  Ajmer Breaking News: विजय स्मारक पर हुआ नाटक सिदूंर का भावपूर्ण मंचन, |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आज दिमाग के विभिन्न रोगों के आधुनिकतम इलाज़ पर चर्चा की गई इस चर्चा |  Ajmer Breaking News: क्वींस यूनिवर्सिटी कनाडा की शोधार्थी प्रिया थेटी ने आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में संकाय सदस्यों एवं रेजीडेंट चिकित्सकों को किया संबोधित |  Ajmer Breaking News: विकास अधिकारियों की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने दिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश |  Ajmer Breaking News: सीएसआर कार्यशाला हुई आयोजित, भामाशाहों के सहयोग पर हुई चर्चा |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण महा अभियान , श्रमदान अभियान की शुरुआत , आनासागर चोपाटी पर उमड़ा जन सैलाब, सहस्त्रों हाथों ने किया श्रमदान |  Ajmer Breaking News: श्रीनगर थाना अंतर्गत पालत का धड़ा में रहने वाले परिवार पर परिवार के ही सदस्य ने किया जानलेवा हमला, |  Ajmer Breaking News: केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत अजमेर के आनासागर में शुरू हुई सफाई, |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आज दिमाग के विभिन्न रोगों के आधुनिकतम इलाज़ पर चर्चा की गई | 

अजमेर न्यूज़: साइबर ठगों द्वारा अजमेर में लगातार लोगों को बनाया जा रहा है ठगी का शिकार,

Post Views 31

April 24, 2025

मीडिया और सोशल मीडिया में खबरें आने के बावजूद लालच के चक्कर में लोग आ रहे हैं झांसे में 

साइबर ठगों द्वारा अजमेर में लगातार लोगों को बनाया जा रहा है ठगी का शिकार,

मीडिया और सोशल मीडिया में खबरें आने के बावजूद लालच के चक्कर में लोग आ रहे हैं झांसे में 


अजमेर में साइबर ठगों द्वारा लगातार मोती कमाई का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। आज एक और व्यक्ति को ठगों ने ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा और टास्क देकर 5 लाख 74 हजार रुपए हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी के निर्देश से साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर थाना पुलिस डी एस पी हनुमान सिंह ने बताया कि अलवर गेट थाना अंतर्गत रहने वाले गुलाब बाड़ी निवासी वीरेंद्र सिंह को ऑनलाइन जॉब के लिए फोन आया था। कॉलर ने कंपनी की डिटेल और वेबसाइट बताकर विश्वास में लिया और टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया कमीशन के तौर पर अतिरिक्त आय का लालच  दिया। पीड़ित ने बताया कि ठगों ने अलग-अलग टास्क देकर पैसे वसूले और बाद में वेबसाइट और टेलीग्राम ग्रुप दोनों बंद कर दिए। पहले ऑनलाइन शिकायत की जो अलवर गेट थाने में ट्रांसफर हो गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब एसपी के निर्देश मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर थाना पुलिस ने बताया कि अजमेर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।लोग ऑनलाइन कमीशन या जॉब के मामले में कभी किसी के झांसे में ना आए और ना ही पैसे ट्रांसफर करें अन्यथा वे भी ठगी का शिकार हो जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved