Post Views 91
April 6, 2025
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को कुलदेवी भादरिया राय माता के किये दर्शन
जगदम्बा सेवा समिति द्वारा केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का किया सम्मान भादरिया माता की प्रतिमा की भेंट
भूमिगत पुस्तकालय और निर्मल ज्योति संग्रहालय का किया अवलोकन
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर शनिवार को अपनी कुलदेवी भादरिया राय माता के दर्शन कर देश मे सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
भादरिया राय मंदिर पहुचने पर जगदम्बा सेवा समिति के सचिव जुगल किशोर आसेरा ने मंत्री चौधरी का भादरिया माता की प्रतिमा देकर किया सम्मान।
भादरिया मंदिर दर्शन के पश्चात केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने भूमिगत पुस्तकालय और निर्मल ज्योति संग्रहालय का भी अवलोकन किया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved