For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169478439
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: कलयुग में रिश्तों की संवेदनाएं भी मरी, भाई की मौत के बाद मकान पर कब्जे को लेकर बहन ने लगाया ताला, शव को सड़क पर ही करना पड़ा इंतजार,

Post Views 291

March 16, 2025

कलयुग में रिश्तों की संवेदनाएं एक बार फिर दम तोड़ती नजर आई जब अपने ही सगे भाई का शव घर के बाहर सड़क पर रखा रहा लेकिन बहन ने मेन गेट का ताला नहीं खोला।

कलयुग में रिश्तों की संवेदनाएं भी मरी, भाई की मौत के बाद मकान पर कब्जे को लेकर बहन ने लगाया ताला, शव को सड़क पर ही करना पड़ा इंतजार, पुलिस के दखल के बाद हुआ अंतिम संस्कार 

कलयुग में रिश्तों की संवेदनाएं एक बार फिर दम तोड़ती नजर आई जब अपने ही सगे भाई का शव घर के बाहर सड़क पर रखा रहा लेकिन बहन ने मेन गेट का ताला नहीं खोला। पिता के मकान पर कब्जे को लेकर भाई-बहन में विवाद चल रहा था। भाई की मौत के बाद बहन ने शव को भी घर में आने नहीं दिया और मेन गेट पर ताला लगा दिया। मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस द्वारा दखल देने दरवाजा खोला गया। मामला अजमेर के अलवर गेट थाना इलाके के धोलाभाटा गांधी नगर बस्ती का है।

अलवर गेट थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह जाखड़ ने बताया कि धोलाभाटा इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय ओमप्रकाश नेपालिया की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रविवार को परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर घर पहुंचे तो मेन गेट पर ताला लगा मिला। अंदर ओमप्रकाश की बहन और उसका परिवार था। बहन ने शव को कहीं और ले जाने की बात कहते हुए गेट का ताला खोलने से मना कर दिया।
इस पर ओमप्रकाश के भाई हेमंत कुमार ने अलवर गेट थाने को सूचना दी और बहन के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बहन को पाबंद कर मेन गेट खुलवाया। तब तक शव सड़क पर ही रखा रहा। 
हेमंत ने बताया कि ओमप्रकाश पेन्टर का काम करता था। ओमप्रकाश का कई साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। पिता की मौत के बाद बहन मकान पर कब्जे को लेकर ओमप्रकाश को परेशान कर रही थी। मैं भाई को रोजाना रोटी देकर जाता था। बहन मकान पर कब्जा करने के लिए मेनगेट पर ताला लगाकर रखती है। ओमप्रकाश को दरवाजा कूदकर ही अंदर जाना पड़ता था। बहन ओमप्रकाश को परेशान करती थी कई बार उसे बाहर ही रहना पड़ता था। करीब 15 दिन पहले ओमप्रकाश गिरकर घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
अलवर गेट थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह जाखड़ ने बताया कि रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद हेमंत और अन्य परिजन शव लेकर घर पहुंचे लेकिन बहन ने गेट का ताला नहीं खोला। शव को घर के बाहर रोड पर ही रख दिया गया। परिजन ओमप्रकाश का अंतिम संस्कार व अन्य रस्में निभाने के लिए शव को मकान के अंदर ले जाना चाह रहे थे लेकिन बहन इससे इनकार कर रही थी। ऐसे में मृतक के भाई हेमंत द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved