For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169317126
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: Indian Dairy Association द्वारा रामचन्द्र चौधरी अध्यक्ष अजमेर डेयरी को राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड IDA Fellowship Award घोषित किया

Post Views 1001

February 13, 2025

IDA द्वारा IDA Fellowship Award से नवाजा गया है। चौधरी राजस्थान में पहले व्यक्ति है जिन्हैं IDA द्वारा यह राष्ट्रीय स्तर का Award दिया जा रहा है।

Indian Dairy Association द्वारा रामचन्द्र चौधरी अध्यक्ष अजमेर डेयरी को राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड IDA Fellowship Award घोषित किया गया है। 

IDA द्वारा प्रतिवर्ष डेयरी क्षेत्र में पशुपालकों एवं IDA के प्रोत्साहन हेतु विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को उपरोक्त अवार्ड प्रतिवर्ष दिया जाता है। चौधरी द्वारा अपने जीवन में डेयरी एवं पशुपालकों के उत्थान हेतु किये गये लगन, निष्ठा, सम्पर्ण भाव, पारदर्शिता एवं आत्मसमर्पण से किये गये कार्य को मद्देनजर रखते हुए। यह अवार्ड दिया गया है।चौधरी ने 1991 से लेकर आज तक जो IDA के राष्ट्रीय अधिवेशन हुए है में 500 Delegates Bombay में 300 Delegates Patna में 400 Delegates करनाल, कलकता अधिवेशन में 500 Delegates के साथ सम्मिलित होते रहे है।IDA के राष्ट्रीय अधिवेशनों में देश के पशुपालकों की मांगो को उठा कर भारत सरकार का समय-समय पर ध्यान आकर्षित करते रहे है इससे IDA की प्रगति में जबरदस्त भूमिका निभाई है।

इसी प्रकार श्री चौधरी ने अजमेर जिले एवं राजस्थान में पशुपालकों के समर्थन में कई बार राज्य स्तरीय धरने प्रदर्शन एवं आमरण अनशन किये है। इसी के कारण राज्य सरकार ने दूध उत्पादको की दूध का समर्थन मूल्य, पशु बीमा योजना, लम्पी के समय पशुओं के मरने पर मुआवजा दिया गया एवं बैंको से कामधेनु खरीदने हेतु ऋण की व्यवस्था की गई।श्री चौधरी ने अपना सम्पूर्ण जीवन अजमेर डेयरी के विकास में खपा दिया जिसके फलस्वरूप आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की डेयरियों में शामिल है। इसके उत्पाद देश में उच्च गुणवता के माने जाते है जिससे पशुपालकों को आज देश में सर्वोच्च खरीद मूल्य दिया जा रहा है।

ज्ञात रहे की यह अवार्ड 6 से 8 मार्च को पटना में आयोजित होने जा रही IDA Dairy Conference के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री बिहार नितिश कुमार द्वारा दिया जायेगा। यह डेयरी में सर्वोच्च सम्मान है। यह अजमेर जिले के दुग्ध उत्पादको एवं पशुपालको के लिये गौरव का क्षण है।इस अधिवेशन में अजमेर डेयरी के संचालक मण्डल के सदस्य एवं स्पर्श ट्रस्ट बोर्ड के प्रतिनिधि भाग लेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved