For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168877335
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह,

Post Views 141

January 18, 2025

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ

जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह,

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ

शनिवार को अजमेर जिला बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बार सभागार में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बार अध्यक्ष सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी,जिला जज संगीता शर्मा, राजस्थान बार काउंसिल के अध्यक्ष भुवनेश शर्मा बतौर अतिथि शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रावत ने बताया कि शनिवार को जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी,जिला जज संगीता शर्मा, राजस्थान बार काउंसिल के अध्यक्ष भुनेश शर्मा की ओर से शपथ दिलाई गई।
उन्होंने कहा कि हमारी नई बिल्डिंग में चैंबर्स की कमी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को अवगत करवाया है। विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इसे लेकर लॉ सेक्रेटरी से मिलकर फंड स्वीकृत करवाया जाएगा। अधिवक्ताओं के लिए टोल में राहत, अधिवक्ता भवन, वकीलों के लिए आवासीय कॉलोनी सहित अन्य मांगों से भी विधानसभा अध्यक्ष को अवगत करवाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन भी दिया है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि त्वरित न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका काफी अहम होती है और ऐसे में पीड़ित पक्ष को समय पर न्याय मिले इसके लिए तारीख पर तारीख में उलझने के बजाय मजबूती से समय पर न्याय दिलवाने
का प्रयास किया जाए। देवनानी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी इसी परिपाटी को अपनाया है और प्रत्येक सत्र में विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब इस साल विधायकों को मिले यह सुनिश्चित किया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved