For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169551459
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: पारस यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन

Post Views 201

December 8, 2024

रविवार 8 दिसम्बर को अस्पताल की पांचवी वर्षगाँठ के अवसर पर एक विशाल निशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया। 

पारस यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन

अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित पारस यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार 8 दिसम्बर को अस्पताल की पांचवी वर्षगाँठ के अवसर पर एक विशाल निशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया।  इस शिविर में अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने अपनी निशुल्क सेवाएं दीं । शिविर में वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर राजकुमार खासगीवाला ,वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉक्टर जे सी बैद,  वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्नेहलता मिश्रा , नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर जीतेन्द्र गोस्वामी , लप्रोस्कोपिक एवं लेज़र सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक कुमार शर्मा ,अस्थि रोग एवं अर्थरोस्कोपी विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक सक्सेना , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेणुका मुंडलिया , बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मयूर गोयल , जनरल फिजिशियन डॉक्टर मनीष शर्मा , क्रिटिकल केयर एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर मीनल खासगीवाला , रेडियोलाजिस्ट डॉक्टर नीरजा झामरिया एवं डाइटिशियन डॉक्टर गौरी मेहरा ने अपनी सेवाएं 223 मरीजों को दीं। इस शिविर में ब्लड प्रेशर तथा शुगर की जांच निशुल्क की गई  तथा अन्य जांचों पर बीस प्रतिशत की विशेष छूट दी गई । अस्पताल के डायरेक्टर डॉ राजकुमार खासगीवाला ने बताया कि पारस अस्पताल अपने छटे वर्ष में प्रवेश कर रहा है।  अस्पताल कि सेवाएं इसी प्रकार आम जनता के लिए जारी रहेंगी और शीघ्र ही अस्पताल में और भी नई सेवाओं कि शुरुआत होगी।  अस्पातल आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान , RGHS , CGHS , CAPF आदि सभी सरकारी योजनाओं में निशुल्क उपचार उपलब्ध करा रहा है तथा सभी प्रमुख हेल्थ इंश्यॉरेंस से भी अनुबंधित है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved