Post Views 171
November 16, 2024
महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की बन रही सरकार
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ व पूर्व मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा सहित कई नेता जुटे चुनाव प्रचार में
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के कुर्ला विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन शिव सेना उद्धव की प्रत्याशी प्रवीणा मनिष मोरजकर के चुनाव प्रचार में राजस्थान के नेता पूरी ताकत फूंक रहे है। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही रही है। एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशन में मेरे सहित पूर्व मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा सहित कई नेता महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कुर्ला विधानसभा से इंडिया गठबंधन पार्टी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रत्याशी प्रवीणा मनीष मोरजकर के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई और डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान किया। इस दौरान मेरे साथ राजस्थान सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा जी भी शामिल रहे। जनता का अपार समर्थन और उत्साह देखने को मिला। विधायक रफ़ीक ख़ान एमएलए और विधायक अमीन काग़ज़ी भी साथ रहे
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved