For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147073495
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रों पर समावेशी बाल मेले का आयोजन किया गया।

Post Views 121

November 13, 2024

मेले में बच्चों के लिए कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें भेलपुरी, समोसे, टनाटन शॉप जैसे खाने-पीने के स्टॉल और विभिन्न खेल शामिल थे। बच्चों ने इन गतिविधियों का पूरा आनंद उठाया।

समावेशी बाल मेले का आयोजन
आज, 13 नवंबर 2024, राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रों पर समावेशी बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम मीनू मनोविकास मंदिर इनक्लूसिव स्कूल, चाचियावास में हुआ, जहां संस्था के निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक, संयुक्त निदेशक श्री अनुराग सक्सेना, अतिरिक्त निदेशक श्री तरुण शर्मा, और उप निदेशक श्री नानू लाल प्रजापति ने इस बाल मेले का उद्घाटन किया। इस आयोजन में मीनू स्कूल और सागर कॉलेज के 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

मेले में बच्चों के लिए कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें भेलपुरी, समोसे, टनाटन शॉप जैसे खाने-पीने के स्टॉल और विभिन्न खेल शामिल थे। बच्चों ने इन गतिविधियों का पूरा आनंद उठाया। इसके साथ ही, संस्था की एक्सेस टू जस्टिस टीम ने बच्चों के साथ खेल-मनोरंजन में भाग लिया और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता भी फैलाई।

इसी तरह, अद्वैत सेंटर में भी बाल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अद्वैत सेंटर के बच्चों के साथ अन्य स्कूलों से भी बच्चे शामिल हुए, जिनमें आर्यन पब्लिक स्कूल के 51 बच्चे और दो अध्यापिकाएं - कविता खत्री व कविता जी, तथा फस्र्ट स्टेप स्कूल के 20 बच्चे और अध्यापिका सुनीता शर्मा व रचना जी मौजूद रहीं। इस मेले का शुभारंभ संस्था की सचिव एवं मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक और निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक ने रिबन काटकर किया।

अद्वैत सेंटर के मेले में रिंग फेंकना, गिलास से पिरामिड बनाना, रेत में सिक्के खोजना, टैटू बनाना जैसी खेल गतिविधियों के साथ छोले-कुलचे, भेलपुरी और अन्य स्टॉल भी लगाए गए। सभी बच्चों ने मेले में भरपूर आनंद लिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved