For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167719374
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठकें शुरू, 10 किलोमीटर से ज्यादा सफर नहीं करेंगे परीक्षार्थी

Post Views 151

November 13, 2024

बारां, उदयपुर, सलूम्बर की बैठक सम्पन्न

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठकें शुरू, 10 किलोमीटर से ज्यादा सफर नहीं करेंगे परीक्षार्थी
बारां, उदयपुर, सलूम्बर की बैठक सम्पन्न

               अजमेर, 13 नवंबर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में वर्ष 2025 की परीक्षाओं के लिए केन्द्र निर्धारण समिति की बैठकों का दौर बुधवार से शुरू हो गया। बैठकें 28 नवम्बर तक चलेंगी। पहले दिन बारां, उदयपुर व सलूम्बर की बैठक आयोजित की गई।
               बोर्ड सचिव श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि आगामी वर्ष 2025 मंय होने वाली सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्र निर्धारण समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन बारां, उदयपुर व सलूम्बर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से 15 सुझाव प्रस्तुत किए गए। इन सुझावों में परीक्षा केन्द्रों में बदलाव, समायोजन एवं अन्य सुझाव शामिल थे। बोर्ड का प्रयास है कि किसी भी जिले में परिक्षार्थी को परीक्षा देने के लिए 10 किलोमीटर से ज्यादा सफर तय नहीं करना पड़े। इस दूरी के भीतर ही परीक्षार्थी का परीक्षा केन्द्र हो। एक परीक्षा केन्द्र पर सैकण्डरी के 80 एवं उच्च माध्यमिक के कम से कम 40 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हों। बोर्ड सोमवार को डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झालावाड़ एवं भरतपुर के परीक्षा केन्द्र निर्धारण की बैठकें आयोजित करेगा। बैठक में मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री राजेश निर्वाण, उप निदेशक गीता पलासिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved