For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169797495
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: बिहार के पांच युवकों को अजमेर में काम दिलवाने के बहाने लाकर बनाया बंधक, आरोपियों ने मारपीट कर पांच-पांच लाख रुपए की मांगी फिरौती,

Post Views 121

November 13, 2024

पीड़ितों ने जैसे तैसे परिजनों से संपर्क कर पुलिस को दी शिकायत, क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी

बिहार के पांच युवकों को अजमेर में काम दिलवाने के बहाने लाकर बनाया बंधक, आरोपियों ने मारपीट कर पांच-पांच लाख रुपए की मांगी फिरौती,

पीड़ितों ने जैसे तैसे परिजनों से संपर्क कर पुलिस को दी शिकायत, क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी


बिहार के 5 युवकों अजमेर में काम दिलवाने के नाम पर यहां लाकर होटल में ठहरा कर बंधक बनाने ओर फिरौती की मांग करने के मामले में दर्ज मुकदमे में क्रिश्चयन गंज थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है।पीड़ित युवक ने आरोपियों पर धोखे से बुलाकर बंधक बनाकर मारपीट करने और 5 - 5 लाख रुपए फिरौती की रकम लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने 7 लोगों के खिलाफ क्रिश्चियन गंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।  क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि जिला बक्सर बिहार निवासी वीरेंद्र कुमार ओझा ने थाने पर दी रिपोर्ट में बताया कि मिल्की पुर अयोध्या निवासी अखिलेश यादव अजमेर में काम दिलाने का आश्वासन देकर उसके अन्य दोस्त अभिषेक, यशवंत, सोमेंद्र और सिद्धार्थ को लेकर अजमेर आ गया और सभी को होटल शिवम पैलेस में ठहराया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अखिलेश का धर्मेश्वर गौड़ नामक व्यक्ति से पुराना लेन-देन का कोई विवाद चल रहा था। इस चक्कर में अखिलेश उन्हें छोड़कर भाग गया। इसके बाद आरोपी धर्मेश्वर गौड़ ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जबरदस्ती उन सभी लोगों को गाड़ी में बैठाया और एक गांव में ले गए वहां बंधक बनाकर मारपीट की। उसके फोन से अखिलेश को बुलाने का आरोपी प्रयास करते रहे। दूसरे दिन वापस होटल के कमरे में लाकर उन्हें बंद कर दिया। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि आरोपियों के द्वारा पांच-पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। बाद में उसके एटीएम से 20000 और उसके अन्य दोस्त सिद्धार्थ से 10000 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जैसे-तैसे उन्होंने अपने परिजनों से संपर्क कर पुलिस को सूचना करवाई । इसके बाद आरोपी उन्हें होटल में छोड़कर भाग गए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है,मामले में अनुसंधान जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved