For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169541796
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

राजस्थान न्यूज़: कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट: निर्माण कार्य को पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की समीक्षा

Post Views 181

November 6, 2024

बैठक में उन्होंने वन भूमि प्रत्यावर्तन और अन्य आवश्यक स्वीकृतियों के पश्चात जमीनी स्तर पर विकास कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया को लेकर संतोष जताया।

कोटा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के चेयरमैन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उन्होंने वन भूमि प्रत्यावर्तन और अन्य आवश्यक स्वीकृतियों के पश्चात जमीनी स्तर पर विकास कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया को लेकर संतोष जताया। बिरला ने कहा कि इस विश्व स्तरीय एयरपोर्ट के निर्माण से कोटा-बूंदी और सम्पूर्ण हाड़ौती क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे।

बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ने परियोजना के सभी संबंधित कार्यों के लिए समय सीमा भी निर्धारित की, ताकि निश्चित समय में कोटा-बूंदी और राजस्थान वासियों को ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की सौगात मिल सके। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण इस क्षेत्र में न केवल परिवहन को सुलभ बनाएगा बल्कि व्यापार और पर्यटन में भी वृद्धि करेगा, जिससे क्षेत्र की समृद्धि बढ़ेगी।

प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण मई 2025 निर्माण कार्य शुरू किए जाने की इतना है और दिसंबर 2027: एयरपोर्ट के संचालन की शुरुआत का लक्ष्यनिर्धारित किया गया है। प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माणका रनवे: 3,200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा होगाऔरविमान पार्किंग: सात विमानों के लिए पार्किंग क्षेत्र का निर्माण किया जाएगा। प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर फ्लाइंग क्लब, शॉपिंग मॉल, होटल आदि सीधा विकसित की जाएगी।

प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण जुलाई में, AAI, कोटा विकास प्राधिकरण (KDA), और राज्य सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए थे, जिससे परियोजना को गति मिलेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved