For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170094879
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राजस्थान न्यूज़: सरकार की पहली वर्षगांठ पर किसानों को मुख्यमंत्री शर्मा की सौगातें: 5500 फार्मपौण्ड, सोलर पम्प, और किसान सम्मान निधि का लाभ

Post Views 151

November 6, 2024

मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड का वितरण,1 हजार नए डेयरी बूथों का आवंटन, 200 बल्क मिल्क कूलर्स की स्थापना और 1 हजार नए दूध संकलन केंद्रों का उद्घाटन करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश के किसानों को कई बड़ी सौगातें देने की घोषणा की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति और लाभ हस्तांतरण की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने राजस्थान एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 5500 फार्मपौण्ड के निर्माण के लिए किसानों के खातों में सहायता राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, राज्य में 2 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी और 5 हजार किसानों को तारबंदी के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। नहरी क्षेत्र में 500 डिग्गियों का निर्माण, एक हजार किसानों को कृषि उपकरण और 2 हजार वर्मी कम्पोस्ट इकाइयों के लिए अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के अंतर्गत 3 हजार किसानों को गोवंश आधारित जैविक खाद उत्पादन के लिए सहायता दी जाएगी। साथ ही, नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत 50 क्लस्टर्स विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त भी किसानों के खातों में भेजी जाएगी, जिससे प्रदेश के हजारों किसानों को वित्तीय संबल मिलेगा।

कुसुम योजना के तहत 15 हजार किसानों को सोलर पम्प उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, ड्रिप इरिगेशन को दीर्घकालिक समाधान बताते हुए मुख्यमंत्री ने 15 हजार किसानों को ड्रिप इरिगेशन के लिए भी डीबीटी के माध्यम से वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। 1 हजार लाभार्थियों को कृषि और गैर-कृषि ऋण पर ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड का वितरण करने, 1 हजार नए डेयरी बूथों का आवंटन, 200 बल्क मिल्क कूलर्स की स्थापना और 1 हजार नए दूध संकलन केंद्रों का उद्घाटन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत अब तक 3.25 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों को 183.22 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।

इस दौरान मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कुलदीप रांका, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती श्रेया गुहा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved