For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170306971
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हिंदू मंदिर होने के दावा मामले ने हुई सुनवाई,दावे के ड्राफ्ट को हिंदी में ट्रांसलेट करने सहित अन्य कमियों को दूर करने के दिए निर्देश,

Post Views 21

November 6, 2024

अजमेर सिविल न्यायालय पश्चिम में मामले की सुनवाई के दौरान न्यायधीश ने दायर बाद को हिंदी में प्रस्तुत करने के दिए आदेश,25 नवंबर को दी गई मामले में अगली तारीख,

अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हिंदू मंदिर होने के दावा मामले ने हुई सुनवाई,
अजमेर सिविल न्यायालय पश्चिम में मामले की सुनवाई के दौरान न्यायधीश ने दायर बाद को हिंदी में प्रस्तुत करने के दिए आदेश,25 नवंबर को दी गई मामले में अगली तारीख,
दावे के ड्राफ्ट को हिंदी में ट्रांसलेट करने सहित अन्य कमियों को दूर करने के दिए निर्देश,


अजमेर की दरगाह नहीं, शिव भगवान का मंदिर है, एएसआई से सर्वे कराने की मांग को लेकर जिला न्यायालय के समक्ष वादी हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने जो वाद दायर किया था उसमें बुधवार को सिविल न्यायालय पश्चिम में सुनवाई हुई।सुनवाई के दौरान जिला जज द्वारा दायर याचिका की पत्रावली को पढ़ा गया जो की इंग्लिश में थी उस पर न्यायाधीश ने वादी को 25 तारीख से पहले दायर  याचिका को हिंदी में अनुवाद करने के साथ ही उसमें पाई गई कुछ कमियों को दूर करने के आदेश दिए हैं। मामले की सुनवाई 25 नवंबर को होगी। 
याचिका कर्ता हिंदू सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बताया कि वह दिल्ली से आए हैं उन्हें यहां की अदालतों के कामकाज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी इसलिए पहले पहले गलत अदालत में वाद दायर किया गया इसके बाद मिले निर्देश के बाद सही अदालत में वाद दायर किया गया है लेकिन वाद इंग्लिश में होने की वजह से उसे हिंदी में अनुवाद कर दायर करने की निर्देश मिले जिनकी पालना 25 तारीख से पहले कर ली जाएगी। गुप्ता ने बताया कि जिस तरह से देश भर में मुगलकालीन मस्जिदों में हिंदू धर्म की पूजा स्थल होने का दावा किया जा रहा है जिसे लेकर बनारस की ज्ञानव्यापी, मथुरा की मस्जिद सहित कई अलग-अलग स्थलों पर एएसआई द्वारा सर्वे का कार्य जारी है। वहीं अब अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में भी संकट मोचन शिव मंदिर होने का दावा उनकी ओर से किया गया है।याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता ने बताया कि अजमेर की इस पावन धरा पर ढाई दिन का झोपड़ा, ख्वाजा साहब की दरगाह है जहां पर पुरातन काल के समय हिंदू और जैन मंदिर हुआ करता था इसके साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं और अदालत से मांग कर रहे हैं कि इस जगह का भी एएसआई सर्वे कराया जाए ताकि अन्य धार्मिक स्थलों की तरह इसकी भी स्थिति साफ हो सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved