For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168814486
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों को अनुभव प्रमाण पत्र की बाध्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर वाल्मीकि सेना राजस्थान का विरोध प्रदर्शन,

Post Views 241

November 6, 2024

नगर निगम के बाहर टायर जलाकर किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों को अनुभव प्रमाण पत्र की बाध्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर वाल्मीकि सेना राजस्थान का विरोध प्रदर्शन,

नगर निगम के बाहर टायर जलाकर किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

वाल्मीकि सेना राजस्थान के बैनर तले वाल्मीकि समाज के युवाओं की ओर से बुधवार को नगर निगम के बाहर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री से वाल्मीकि समाज के नौकरी में पात्र व्यक्तियों से अनुभव प्रमाण पत्र की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की है ।मांग पूरी नहीं होने पर वाल्मीकि समाज ने बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वाल्मीकि सेना राजस्थान के शहर अध्यक्ष राहुल चरनाल के नेतृत्व में समाज के लोग बुधवार को नगर निगम के बाहर इकट्ठा होकर टायर जलाकर अपना विरोध जताया। अध्यक्ष राहुल चरनाल ने बताया कि हाल ही में सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज के पात्र व्यक्तियों जिन्होंने जन्म से ही सफाई का कार्य किया है, या हर गली मोहल्ले को साफ सुथरा रखा है। उनसे किसी प्रकार का अलग से अनुभव प्रमाण पत्र ना मांगा जाए उनके जाति प्रमाण पत्र को ही अनुभव प्रमाण पत्र माना जाए और वाल्मीकि समाज के लोगों को अनुभव प्रमाण पत्र की बाध्यता से राहत प्रदान की जाए। अध्यक्ष राहुल चरनाल ने कहा कि अनुभव अन्य समाज के लोगों से मांगा जाए जिन्होंने आज तक सफाई का कार्य नहीं किया है। साथ ही अजमेर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों को अभी तक अनुभव प्रमाण पत्र नहीं मिला है। जो कि पिछले 15 से 20 वर्षों से सफाई का कार्य कर चुके हैं। इसमें ठेकेदार की लापरवाही है। अध्यक्ष राहुल चरनाल ने कहा की अधिकारी कहते हैं कि ठेकेदार के पास जाओ और ठेकेदार कहता है कि अधिकारी के पास जाओ। इसी के चलते वाल्मीकि सेना राजस्थान के द्वारा आज टायर जलाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से वाल्मीकि समाज से अनुभव की पात्रता समाप्त करने की मांग की गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved