For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102259625
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर में समाप्त होगी जलभराव की समस्या, योजना पर कार्य जारी- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 101 सरस छाछ की थैलियों का वितरण |  Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 11 अप्रैल को बजरंग चोहराह पर शाम 5 बजे 7 बजे तक युवा कांग्रेस द्वारा भव्य व विशाल हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टा वितरण किया गया |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सड़क निर्माण से मिलेगी हजारों लोगों को राहत- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में ही तैयार किया जाना चाहिए, गीर गाय का सेक्स सॉर्टेड  सिमन- चौधरी  |  Ajmer Breaking News: जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव में पुख्ता होंगी प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था-श्री  देवनानी |  Ajmer Breaking News: सिन्धी भाषा दिवस, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने किया पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: सिन्धी युवा संगठन ने सिन्धी भाषा दिवस पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद सदर थाना में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित उसके प्रेमी दिव्यांग ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार कर हत्याकांड से पर्दाफाश कर दिया है ।  | 

राष्ट्रीय न्यूज़: नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के 19 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, ओबीसी वर्ग से सबसे ज्यादा मंत्री

Post Views 81

October 17, 2024

नायब सैनी के साथ कुल 13 मंत्रियों ने शपथ ली, सबसे अधिक 5 मंत्री ओबीसी वर्ग से ,जाट, ब्राह्मण और एससी वर्ग से 2-2 मंत्री जबकि पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से 1-1 मंत्री का चयन किया गया है।

हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, और राज्य के 19 वें मुख्यमंत्री बने। यह शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और 18 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

नायब सैनी के साथ कुल 13 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें सबसे अधिक 5 मंत्री ओबीसी वर्ग से हैं। जाट, ब्राह्मण और एससी वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं, जबकि पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से 1-1 मंत्री का चयन किया गया है।

शपथ लेने वालों में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले भी मंत्री रह चुके हैं। वहीं, नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। हरियाणा में भाजपा ने अन्य राज्यों की तरह डिप्टी सीएम का फॉर्मूला नहीं अपनाया है।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved