For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102259588
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर में समाप्त होगी जलभराव की समस्या, योजना पर कार्य जारी- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 101 सरस छाछ की थैलियों का वितरण |  Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 11 अप्रैल को बजरंग चोहराह पर शाम 5 बजे 7 बजे तक युवा कांग्रेस द्वारा भव्य व विशाल हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टा वितरण किया गया |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सड़क निर्माण से मिलेगी हजारों लोगों को राहत- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में ही तैयार किया जाना चाहिए, गीर गाय का सेक्स सॉर्टेड  सिमन- चौधरी  |  Ajmer Breaking News: जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव में पुख्ता होंगी प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था-श्री  देवनानी |  Ajmer Breaking News: सिन्धी भाषा दिवस, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने किया पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: सिन्धी युवा संगठन ने सिन्धी भाषा दिवस पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद सदर थाना में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित उसके प्रेमी दिव्यांग ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार कर हत्याकांड से पर्दाफाश कर दिया है ।  | 

राष्ट्रीय न्यूज़: 10 कमरों में सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई, हाई सिक्योरिटी जोन, साबरमती जेल में किस हाल में है लॉरेंस बिश्नोई?

Post Views 11

October 15, 2024

लॉरेंस बिश्नोई अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। वह हाई सिक्योरिटी जोन में कैद है। जहां किसी को भी उससे मिलने पर पाबंदी है।

10 कमरों में सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई, हाई सिक्योरिटी जोन, साबरमती जेल में किस हाल में है लॉरेंस बिश्नोई?

 लॉरेंस बिश्नोई अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। वह हाई सिक्योरिटी जोन में कैद है। जहां किसी को भी उससे मिलने पर पाबंदी है।

 महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और बॉलीवुड के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या बॉलीवुड स्टार सलमान खान से उनकी नजदीकियों के चलते करवाई। लॉरेंस सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले के बाद से ही अपना दुश्मन मानता है। कहा जाता है कि लॉरेंस अब अपराध की दुनिया का नया बादशाह बन चुका है। देश ही नहीं विदेश में भी उसका नेटवर्क फैला है। करीब 700 शूटर उसके एक इशारे पर किसी की भी जान लेने को तैयार रहते हैं। लॉरेंस अपने नेटवर्क में युवाओं की भर्ती करता है और एक्सटॉर्शन से लिए पैसों में से उन्हें पैसे भी देता है। फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। आइए आपको बताते हैं कि वह इस जेल में कब से है और किस हाल में है।

 डेढ़ साल से बंद है लॉरेंस बिश्नोई 
जानकारी के अनुसार, लॉरेंस साबरमती जेल में करीब डेढ़ साल से बंद है। उसे 24 अगस्त 2023 को 200 करोड़ रुपये की हेरोइन मामले में बठिंडा जेल से गुजरात लाया गया था। तभी से वह इसमें बंद है। हेरोइन मामला काफी चर्चित रहा था। गुजरात एटीएस ने भारतीय तटरक्षक बल के साथ कच्छ के पास जखाऊ बंदरगाह के पास पाकिस्तानी नाव से 40 किलो हेरोइन पकड़ी थी। इसी केस में लॉरेंस का नाम सामने आया।

 हाई सिक्योरिटी जोन 
दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, लॉरेंस साबरमती जेल के पुरानी जेल वाले हिस्से में है। यह हाई सिक्योरिटी जोन है। जहां 10 कमरे हैं। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ लॉरेंस ही रहता है। इसमें किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी है। यहां लगातार पेट्रोलिंग होती रहती है। लॉरेंस के कमरे में ही उसे खाना-पानी, बिस्तर दिया जाता है। वकील भी इसमें अंदर नहीं आ सकता। उसकी पेशी भी अक्सर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करवाई जाती है। लॉरेंस अब तक इस जेल से बाहर नहीं निकला है। रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंस ने नवरात्रि पर 9 दिनों तक उपवास रखा था। वह जेल में गीता भी पढ़ता है।

 सुरक्षा पर उठ चुके हैं सवाल 
हालांकि साबरमती जेल की सुरक्षा पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। कहा जाता है कि लॉरेंस के कई वीडियो कॉल यहां से बाहर गए हैं। हालांकि जेल में जैमर लगे हैं। पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी से लॉरेंस की बातचीत का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि जेल प्रशासन ने इससे इनकार किया है। गैंगस्टर अतीक अहमद का वीडियो कॉल भी इसी जेल में चर्चा का विषय बना था। फरवरी 2012 में इसी जेल में सुरंग खोदने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved