Post Views 151
October 12, 2024
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथग्रहण समारोह अब 17 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। यह तीसरी बार है जब सीएम के शपथग्रहण की तारीख में बदलाव हुआ है, पहले 12 और 15 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी।
शुक्रवार को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया गया, जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई। देर रात तक हुई इस बैठक में शपथग्रहण समारोह और संभावित मंत्रिमंडल पर चर्चा की गई। नायब सैनी के साथ अनिल विज, कृष्ण मिड्ढा, कृष्ण बेदी, अरविंद शर्मा, महिपाल ढांडा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान और विपुल गोयल भी शपथ ले सकते हैं।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। परेड ग्राउंड में करीब 10,000 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जा रही है, और मंच तैयार किया जा रहा है। 11 अक्टूबर को पूर्व सांसद संजय भाटिया और एडीजीपी आलोक मित्तल ने तैयारियों का जायजा लिया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved