For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169983927
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: शराब का ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर वार्ड नंबर 54 कल्याणीपुरा के क्षेत्रवासी पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट,

Post Views 211

September 19, 2024

 ठेका जल्द बंद करवाने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,2 दिन में ठेका नहीं हटने पर करेंगे उग्र आंदोलन 

शराब का ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर वार्ड नंबर 54 कल्याणीपुरा के क्षेत्रवासी पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट,

 ठेका जल्द बंद करवाने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,2 दिन में ठेका नहीं हटने पर करेंगे उग्र आंदोलन 

वार्ड नंबर 54 कल्याणीपुरा के सैकड़ो महिला पुरुषों ने स्थानीय पार्षद सुनील धानका के नेतृत्व में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर काफी देर तक नारेबाजी की ।जिला कलेक्टर लोक बंधु द्वारा जनसुनवाई किए जाने के चलते एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि क्षेत्र में देसी और अंग्रेजी शराब के ठेके की वजह से क्षेत्र का माहौल काफी खराब है ।बस्ती के बीच ठेका होने से महिलाएं और युवतीयां ना तो मंदिर जा पाती है ना स्कूल जा पाती हैं। सुबह 6:00 से रात के 12:00 तक नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है जो आती जाती महिलाओं और युवतियों से अश्लील हरकतें करते हैं उन्हें छेड़ते हैं। विरोध करने पर झगड़ा पर उतारू हो जाते हैं रात दिन झगड़ा का माहौल बना रहता है, ऐसे में अब क्षेत्र के लोग आर पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। उनका कहना है कि यदि ठेका नहीं हटाया जाता तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पार्षद सुनील धानका ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से चल रही जनसुनवाई में मामले को लिया गया है और दो दिन में ठेका हटाने का आश्वासन दिया है यदि ठेका हटता है तो ठीक अन्यथा जिला कलेक्ट्रेट पर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved