For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174344205
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: शक्ति सिंह रावत बने सरपंच संघ अजमेर के जिलाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन |  Ajmer Breaking News: ​असरवा ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: कृष्ण गंज थाना अंतर्गत माकड़वाली रोड पर चोरी की वारदात, 7-8 दुकानों के ताले टूटे |  Ajmer Breaking News: साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ व्यक्ति, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े 1.95 लाख रुपय |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला ​ |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम आयुक्त की तानाशाही पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा: अधिवक्ता विवेक पाराशर की ओर से सौंपा गया आर-पार का विधिक नोटिस, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेला: प्रशासन का सख्त रुख, अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता को लेकर की गई संयुक्त कार्रवाई   |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। | 

अजमेर न्यूज़: फर्जी व्यक्ति बनकर करोडो रूपयों की जमीन बेचने वाले गिरोह का फर्दाफाश

Post Views 81

September 18, 2024

प्रकरण संख्या 141/2024, घारा 406,420,467,468,120 बी आईपीसी में सभी को नियमानुसार गिरफतार किया गया, जांच जारी है।

फर्जी व्यक्ति बनकर करोडो रूपयों की जमीन बेचने वाले गिरोह का फर्दाफाश


 पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि दिनांक 19.04.2024 को परिवादी नवनीत अग्रवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल जाति अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी वडाला ईस्ट मुम्बई महाराष्ट्र ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि उसकी ग्राम माकडवाली पुष्कर बाईपास अजमेर पर हैक्टयेर भूमि स्थित है। जिसके चारो ओर बाउंड्री कर रखी है जिस पर मेरा नाम लिखा रखा है। उक्त जमीन को कूटरचित दस्तावेज के आधार पर कोई फर्जी नवनीत अग्रवाल बनकर जमीन तरूण जैन को बेचान कर दिया गया। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 141/2024, घारा 406,420,467,468,120 बी आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी छोटेलाल पुनि० पुलिस थाना सिविल लाईन अजमेर के जिम्मे कर अनुसंधान आरम्भ किया गया। 
पुलिस टीम का गठनः क्षेत्र में हो रही गम्भीर आपराधिक वारदात को मद्देनजर रखते हुए फर्जी व्यक्ति एवं उसकी गैंग को दस्तयाब करने के लिये डा० दुर्ग सिंह राजपुरोहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एंव मुख्यालय, अजमेर, रूद्र प्रकाश शर्मा वृताधिकारी वृत उत्तर के निर्देशन में छोटेलाल  थानाधिकारी सिविल लाईन्स जिला अजमेर के सुपरविजन में निम्नलिखित पुलिस टीम गठित की गयी। 1. छोटेलाल  थानाधिकारी पुलिस थाना सिविल लाईन्स जिला अजमेर 2. 3. रामनिवास हैडकानि 2001 पुलिस थाना सिविल लाइन्स, अजमेर  विजय सिंह कानि. 730 पुलिस थाना सिविल लाइन्स, अजमेर। (विशेष योगदान) 4. जगदीश चौधरी कानि. 1309 पुलिस थाना सिविल लाईन अजमेर (विशेष योगदान) 5.  चन्द्रप्रकाश कानि.2665 पुलिस थाना सिविल लाईन अजमेर। 6. सरोज महिला कानि. 2454 पुलिस थाना सिविल लाईन अजमेर। घटना का खुलासाः थाना सिविल लाईन्स पर उक्त घटना के संबंध में थानाधिकारी छोटेलाल पुलिस थाना सिविल लाईन अजमेर द्वारा गहनता से अनुसंधान किया गया। फर्जी व्यक्ति बनकर रजिस्ट्री कराना अत्यधिक संगीन वारदात थी क्योंकी इस तरह की वारदात में पीडित / जमीन स्वामी उपस्थित हुए बगैर भूमाफिया जमीन का बेचान कर देते हैं। मुखबीर मामूर/आसूचना से ज्ञात हुआ कि परिवादी नवनीत अग्रवाल के स्थान पर इम्तियाज खान पुत्र स्व.शम्मा खान जाति मुसलमान देशवाली उम्र 44 साल निवासी द नार्डन महारानी पब्लिक स्कूल के सामने, रावतों का बाडिया खान्पुरा पुलिस थाना रामगंज अजमेर नाम के व्यक्ति द्वारा रामस्वरूप पुत्र ताराचंद जाति वाल्मिकी निवासी हरिजन बस्ती, वार्ड नंबर 31, चन्द्रवरदई नगर पुलिस थाना रामगंज अजमेर को पेश कर उक्त बेशकिमती जमीन की रजिस्टरी तरूण जैन निवासी नाका मदार अजनेर के पक्ष में करवा दी थी। उक्त रजिस्टरी करवाने में गुलशन शर्मा उर्फ बॉबी पंजाबी पुत्र स्व. श्री केदारनाथ जाति ब्राहम्ण उम्र 46 साल निवासी गली नंबर 17 नवदुर्गा कॉलोनी, चन्द्रवरदई नगर पुलिस थाना रामगंज अजमेर एवं नरेन्द्र गोयर पुत्र तुलसी राम जाति वाल्मिकी उम्र 31 साल निवासी नवदुर्गा कॉलोनी गली नंबर 17 चन्द्रवरदई नगर पुलिस थाना रामगंज अजमेर द्वारा मदद की गयी। सभी को नियमानुसार गिरफतार किया गया, जांच जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved