For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157794572
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत खानपुरा में चोरी की बड़ी वारदात! |  Ajmer Breaking News: संयुक्त सेन समाज क्षौरकार संस्थान अजमेर के बैनर तले सेन समाज के विभिन्न संगठनों एवं समाज के लोगों ने बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज जो मिली बड़ी सफलता, थाना कृष्णगंज के टॉप 10 के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल का माल लदान में नया कीर्तिमान: अगस्त माह और चालू वित्तीय वर्ष में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद क्षेत्र में खरीफ फसलों को भारी नुकसान, विशेष गिरदावरी और मुआवजे की मांग, किसान अपनी खराब फसल हाथों मे लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय किया प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: विश्व प्रसिद्ध सुल्तान उल हिंद के शहर अजमेर में शिक्षा,संस्कार और तरक्की के लिए बच्चो में जागरूकता लाने के लिए एक आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज, वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी मोनिका जैन के नामांकन पर आपत्ति |  Ajmer Breaking News: टिकट विवाद पर भाजपा नेताओं का पलटवार—व्यक्तिगत आरोप लगाए तो ऑडियो-वीडियो और रिकॉर्ड से देंगे जवाब |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: पहचान से अधिकार तक: RMKM ने घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस | 

अजमेर न्यूज़: आर पी एफ द्वारा रेल सीमा में अनाधिकृत प्रवेश, बेवजह चैन पुलिंग व अनाधिकृत वैंडरो के विरुद्ध कार्यवाही

Post Views 91

August 9, 2024

जुलाई माह मे आर पी एफ द्वारा रेल सीमा में अनाधिकृत प्रवेश, बेवजह चैन पुलिंग व अनाधिकृत वैंडरो के विरुद्ध कार्यवाही की गई | 

आर पी एफ द्वारा रेल सीमा में अनाधिकृत प्रवेश, बेवजह चैन पुलिंग व अनाधिकृत वैंडरो के विरुद्ध कार्यवाही

रेल सीमा मे अनाधिकृत प्रवेश से चोरी, लूटपाट व दुर्घटना की संभावना रहती है, बेवजह की चैन पुलिंग से ट्रेनों का समयबद्ध संचालन बाधित होता है | इसी प्रकार अनाधिकृत वेंडरों से रेल राजस्व को हानी पहुँचती है | इन सब की रोकथाम के लिए रेल सुरक्षा बल द्वारा विशेष अभियान चलाए जाते है इसी कड़ी मे जुलाई माह मे आर पी एफ द्वारा रेल सीमा में अनाधिकृत प्रवेश, बेवजह चैन पुलिंग व अनाधिकृत वैंडरो के विरुद्ध कार्यवाही की गई | 
   
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल मे रेलवे सुरक्षा बल द्वारा श्री दीपक कुमार आजाद मंडल सुरक्षा आयुक्त, अजमेर के निर्देषन में 01 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक रेल सीमा में अनाधिकृत रुप से व्यक्तियो एवं पशुओं के ट्रेनों से दुर्घटना के शिकार होने की घटनाओं की रोकथाम के लिये 119 कार्यवाही की गई | जिसके अंतर्गत रेल सीमा से लगते गांवों, पंचायतो व स्कुलों में 2266 व्यक्तियों को समझाईश  की गई तथा अनाधिकृत रुप से रेल सीमा में प्रवेश करने वाले 201 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत कार्यवाही कर मामले दर्ज किए गए जिसमें 139 व्यक्तियो पर रेलवे कोर्ट द्वारा कार्यवाही करते हुए 13900/ रुपये जुर्माना किया गया। 

   इसी प्रकार अजमेर मण्डल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सवारी गाडियों में एसीपी (चैन पुलिंग)की रोकथाम बाबत सवारी गाडियो में यात्रियों को जागरुक करने के लिये भी कार्यवाही की गई इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ द्वारा लाउड हैलर एवं पी.ए सिस्टम का उपयोग किया गया व यात्रियों को एसीपी नही करने हेतु  पम्पलेट बांटे गये व समझाईश की गई। सवारी गाडियों में एसीपी की रोकथाम के लिए एस्कोर्टिंग हेतु महिला व पुरुष बल सदस्यों को तैनात किया गया। इस दौरान सवारी गाडियों में अनाधिकृत रुप एसीपी करने वाले 82 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत कार्यवाही करते हुए मामले दर्ज किये गये। जिस पर 46 व्यक्तियो पर रेलवे कोर्ट द्वारा 21900/ रुपये जुर्माना किया गया साथ ही अजमेर मण्डल से गुजरने वाली सवारी गाडियो में अनाधिकृत वैंडरो के विरूद्व अभियान चलाकर 318 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 के तहत कार्यवाही कर मामले दर्ज किये गये। जिस पर 189 व्यक्तियो पर रेलवे कांर्ट द्वारा रुपये 48160/ जुर्माना किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved