For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 112748355
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को जिला कलक्टर ने सम्मानित कर किया प्रोत्साहित  |  Ajmer Breaking News: जन जाति गौरव वर्ष, भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयन्ती, जनजाति गौरव वर्ष के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम हुए आयोजित |  Ajmer Breaking News: राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे अजमेर डेयरी के प्रगतिशील  पशुपालकों के विशाल अधिवेशन के होंगे मुख्य अतिथि |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रंगा संस्कृति का संगम ,देसी जोश और विदेशी उत्साह का अनोखा मेल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत केंद्रीय रोड़वेज बस स्टैंड से दिनदहाड़े स्नेचिंग की वारदात |  Ajmer Breaking News: फर्जी मतदाता नहीं हो शामिल और वास्तविक मतदाता सूची में जुड़ने नहीं रहे वंचित= राठौड़  |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत आनासागर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर शातिर चोरों ने सेंधमारी कर तीन दुकानों से नगदी और माल किया चोरी,  |  Ajmer Breaking News: तीर्थ गुरु पुष्कर में कार्तिक एकादशी स्नान से शुरू हुआ पंचतीर्थ महोत्सव — आस्था, अध्यात्म और अद्भुत श्रद्धा का संगम,  संतो के सानिध्य में निकली आध्यात्मिक यात्रा |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: गंज थाना पुलिस ने वारदात की फिराक में धार दार हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को दबोचा, | 

अजमेर न्यूज़: जन जाति गौरव वर्ष, भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयन्ती, जनजाति गौरव वर्ष के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम हुए आयोजित

Post Views 01

November 3, 2025

जनजातीय गौरव वर्ष के अन्तर्गत एक नवम्बर 2025 से 15 नवम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित होगी। 

जन जाति गौरव वर्ष, भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयन्ती, जनजाति गौरव वर्ष के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम हुए आयोजित
                   अजमेर, 3 नवम्बर। जनजाति गौरव वर्ष के अन्तर्गत भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयन्ती के उपलक्ष में जिले के जनजाति क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम एवं गतिविधियों के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। 
                   आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने आदिवासी स्वतंत्रता सैनानियों के योगदान को मनाने के लिए प्रतिवर्ष 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रुप में घोषित किया है। जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भी 15 नवम्बर 2024 से 15 नवम्बर 2025 तक जनजाति गौरव वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया। जनजातीय गौरव वर्ष के अन्तर्गत एक नवम्बर 2025 से 15 नवम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित होगी। 
                    मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सावर श्रीमती मधु गुप्ता ने बताया कि इस क्रम में एक नवम्बर को ब्लॉक सावर के राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय गिरवरपुरा में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे बालकों को पारितोषित वितरण किया गया। इसी प्रकार सावर ब्लॉक के माध्यमिक शिक्षा से सम्बन्धित 35 विद्यालयों में 5610 विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी पर जानकारी दी गई। साथ ही इन 35 विद्यालयों में निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें निबंध में 615, भाषण में 178 एवं चित्रकला में 582 विद्यार्थियों ने भाग लिया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved