For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168913118
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: कलश यात्रा के साथ गायत्री मंदिर गौशाला में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Post Views 71

August 9, 2024

आज शाम होगी भजन गायक अशोक तोषनीवाल की भजन संध्या

कलश यात्रा के साथ गायत्री मंदिर गौशाला में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
आज शाम होगी भजन गायक अशोक तोषनीवाल की भजन संध्या

पुष्कर, श्री पुष्कर गौ आदि पशुशाला की पुष्कर चुंगी नाके पर स्थित ब्रांच श्री गायत्री मंदिर गौशाला पुष्कर का जीर्णोद्धार एवं देवी देवताओं व शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ हुआ । गौशाला के अध्यक्ष रंजीतमल लोढ़ा व सचिव संजय अत्तार ने बताया कि पुष्कर में विगत 70 वर्ष पुरानी गौ शाला का संचालन पुन: किया जा रहा है जिसमे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गौ माता की सेवा की जाएगी तथा व्यवस्थित तरीके से गौ पालन किया जायेगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गौशाला ब्रांच पुष्कर के संयोजक अशोक पंसारी ने बताया कि आज सुबह 8 बजे वराह घाट पर सरोवर का पूजन कर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी  जो मुख्य मार्गो से होती हुई चुंगी नाका स्थित गौ शाला पहुची। जहां पं० कैलाशनाथ दाधीच के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी देवताओं व शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का पूजन शुरू हुआ। इस मौके पर समाजसेवी रमेश अग्रवाल ने गौ पूजन किया।  शाम 7.30 बजे से गौ शाला प्रांगण में गायककार अशोक तोषनीवाल की भजन संध्या आयोजित की जायेगी। 10 अगस्त को सुबह पूजन एवं शाम को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जायेगा। गौशाला के कोषाध्यक्ष चतुर्भुज गनेड़ीवाला ने बताया कि 11 अगस्त को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न होगा तथा शाम को प्रसाद वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, गौ पालन विभाग की निदेशक शालिनी शर्मा, गौ ग्राम सेवा संघ के प्रदेश कार्याध्यक्ष सूरज माल सिंह अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इधर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गौशाला के मानक चंद सिसोदिया, गौरव गर्ग, नवनीत प्रणामी, राकेश हटुका व्यवस्था में जुटे हुये है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved