For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169352705
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: हरियाली अमावस्या के मौके पर धार्मिक नगरी पुष्कर में हजारो श्रदालुओ ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की ।

Post Views 51

August 4, 2024

भगवान महादेव के पावन सावन महीने में कावड़िया अलग-अलग स्थान से पुष्कर सरोवर का जल लेकर अपने शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं ।

हरियाली अमावस्या के मौके पर धार्मिक नगरी पुष्कर में हजारो श्रदालुओ ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की । दिनभर सरोवर के तट पर पितृ कार्य और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। किसी ने अपने पूर्वजो की आत्मशांति के लिए पिंडदान किये तो किसी ने पितरों को तर्पण देकर उनके निमित्त  ब्राह्मणो को भोजन करवाकर यथाशक्ति दान -पूण्य किया । 

अमावस्या के अवसर पर पितृ कार्य का पुष्कर में मिलता है कोटि गुना फल

पुष्कर के तीर्थ पुरोहित दिलीप के अनुसार हरियाली अमावश्या के अवसर  पर तीर्थराज पुष्कर में स्नान और दान पुण्य करने का विशेष महत्व है । अमवस्या के दिन जो भी श्रदालु पवित्र सरोवर में स्नान कर पितरो का तर्पण करता है उसको मानसिक और शारीरिक पीडाओ से मुक्ति मिलती है । इन्ही मान्यताओ के चलते सरोवर के घाटो पर दिन भर श्रदालुओ का मेला लगा रहा । वही मंदिरो और बाजारों में भी दिनभर रौनक बनी रही ।

कांवड़ियों ने सरोवर का जल लेकर किया मंदिरों की ओर प्रस्थान

भगवान महादेव के पावन सावन महीने में कावड़िया अलग-अलग स्थान से पुष्कर सरोवर का जल लेकर अपने शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं । अजमेर के प्रसिद्ध मराठा कालीन मंदिर झरनेश्वर महादेव समिति की ओर से भी आज कावड़ यात्रा निकाली गई। समिति के पदाधिकारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ो की संख्या में कावड़िया पुष्कर सरोवर पहुंचे और उन्होंने वाराह घाट से पवित्र जल लेकर कावड़ यात्रा शुरू की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved