For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164502914
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात |  Ajmer Breaking News: मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व शिविर में युवाओं ने सीखा स्वस्थ जीवन का महत्व, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और नशे से बचाव पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुड़ामालानी में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक एवं प्रयोगशाला भवन का किया उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर को मिली बड़ी सौगात: 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 'वरुण सागर-खरेखड़ी' सड़क का हुआ शिलान्यास।   |  Ajmer Breaking News: रामगंज स्थित कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर के तीन दिवसीय  वार्षिक विशाल मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ा डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं का जनसैलाब   |  Ajmer Breaking News: अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों के साथ मन की बात पर चर्चा.. |  Ajmer Breaking News: सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती के जरिए सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की फिक्र और उनके फलसफे मोहब्बत बतौर ए मुजाहिमत पर एक किताब लिखी गई |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मदद के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल, CRPF जवान से UPI के जरिए 89 हजार रुपये ऐंठे |  Ajmer Breaking News: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए 28 सितंबर को जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर को मिली बड़ी सफलता। थाना कृष्णगंज के टॉप-10 के 02 ईनामी बदमाश गिरफ्तार। | 

अजमेर न्यूज़: दिव्यांगजन के विकास और कल्याण के लिए आर.एम.के.एम. के द्वारा किए गए नवाचारों से निति निर्माताओं को दिशा मिलेगी: डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे

Post Views 391

July 19, 2024

स्वर्ण जयन्ति वर्ष के आयोजन पर 50 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर वितरण

दिव्यांगजन के विकास और कल्याण के लिए आर.एम.के.एम. के द्वारा किए गए नवाचारों से निति निर्माताओं को दिशा मिलेगी: डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे
स्वर्ण जयन्ति वर्ष के आयोजन पर 50 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर वितरण
दिनांक 19 जुलाई 2024: अजमेर: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के द्वारा अपनी स्थापना का 50 वाॅं वर्ष प्रारम्भ होने पर विभिन्न नवाचारों व सेवा कार्यों के माध्यम से स्वर्ण जयन्ति वर्ष की शुरूआत की।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि संस्था मुख्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व अध्यक्ष इण्डियन काउंसिल फाॅर कल्चरल रिलेशंस भारत सरकार, डाॅ. विनय सहस्त्रबु़द्धे ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए संस्थापक स्व.श्री सागरमल कौशिक को पुष्पांजली अर्पित करते हुए संस्था द्वारा संचालित शिक्षण, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास सेवा ईकाईयों का अवलोकन किया तथा संस्था परिसर में स्थिति स्व. श्री सागरमल कौशिक की प्रतिमा पर मालयार्पण कर पौधारोपण करते हुए समारोह का उद्घाटन किया। 
डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने अपने सम्बोधन में कहा कि संस्था का निर्माण करना बहुत आसान है पर उसे दीर्घावधि तक सफलता से संचालित करना बहुत मुश्किल है परन्तु राजस्थान महिला कल्याण मण्डल ने ना केवल सफलतापूर्वक 50 वर्षो तक संस्था का संचालन किया है बल्कि विभिन्न नवाचारों से दिव्यांगजन के विकास और कल्याण के लिए कार्य किया है जो नीति निर्माताओं को भी दिशा देगा और इस क्षैत्र में कार्य करने वालों को प्रेरणा। डाॅ विनय ने कहानी के माध्यम से सक्षम लोगों को हमेशा निर्बल और निशक्तजन की मदद करने की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होने कहा कि संस्था को दिव्यांगों के हितार्थ किए जा रहे कार्यों को देश के अन्य राज्यों में भी पहॅुचाना चाहिए। 
मुख्य अतिथि श्री सहस्त्रबृद्धे यू.आई.टी. अजमेर के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेश जैन, जिला महामंत्री देहात भाजपा श्री जीतमल प्रजापति, सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के प्रो. जगदीश जाधव, आर.वी.एच.ए. से डाॅ विवेक अग्रवाल व डाॅ विनोद, युवा नेता सर्वेश्वर शास्त्री आदि विशिष्ठ अतिथियों के साथ 50 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर वितरण कर दिव्यांगजन के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नवनिर्मित ईकाई दक्ष एम्पावर एबिलिटी फाउण्डेशन का उद्घाटन किया गया। निदेशक राकेश कुमार कौशिक व संस्था मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने संस्था के विजन व आगामी वर्षों की गतिविधियों के बारे में बताया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि डाॅ विनय सहस्त्रबुद्धे एवं अन्य सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 
संस्था के नेमीचन्द वैष्णव, अनुराग सक्सेना, तरूण शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, नानूलाल प्रजापति, रणसिंह चीता, लक्ष्मण सिंह चैहान, भंवरसिंह गौड़, सत्तार मोहम्मद, ईष्वर शर्मा आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया एवं श्रीमति वृŸिाका शर्मा ने मंच संचालन किया।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved