For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169324838
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर तीर्थ नगरी में आगामी अजमेर लोकसभा आम चुनाव में अधिकाधिक मतदान प्राप्ति के लिए ब्लू कलर थीम पर आधारित इनक्लूसीव वॉकथान का आयोजन

Post Views 331

April 20, 2024

वॉकथान की शुरूआत रुपनगढ़ एसडीएम मुकेश चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर की व संचालन रुपनगढ़ तहसीलदार कीर्ती भारद्वाज, पुष्कर स्वीप प्रभारी श्रीमती रोशनदीप श्रीमाली व पुष्पा घगैया की अगुवाई में किया गया।

पुष्कर तीर्थ नगरी में आगामी अजमेर लोकसभा आम चुनाव में अधिकाधिक मतदान प्राप्ति के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम निखिल कुमार पौद्दार के निर्देशन में पुष्कर उपखंड क्षेत्र में सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 
इसी क्रम में ब्लू कलर थीम पर आधारित इनक्लूसीव वॉकथान का आयोजन रूपनगढ़ उपखण्ड कार्यालय से मुख्य बाजार से होते हुए राउमावि तक किया गया। उक्त कार्यक्रम में 21 विभागों के  85 कर्मचारी व अधिकारीयों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बूथ अवयरनेस गु्रप के सदस्य शामिल हुए। वॉकथान की शुरूआत रुपनगढ़ एसडीएम मुकेश चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर की व संचालन रुपनगढ़ तहसीलदार कीर्ती भारद्वाज, पुष्कर स्वीप प्रभारी श्रीमती रोशनदीप श्रीमाली व पुष्पा घगैया की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम में नाचते गाते हुए घर घर जाकर सम्पर्क किया गया। मुख्य बाजार में मानव श्रृंखला बनाकर, पीले चावल, निमंत्रण पत्र बांटकर तथा वोट घूमर का आयोजन कर मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी करतार सिंह, चुनाव कंट्रोल रुम प्रभारी सुरेश कुमार, वॉकथान प्रभारी श्रीमती सावित्री मालपानी आदि सम्मिलित हुए। स्वीप प्रभारी डा० रोशनदीप श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम सप्ताह का समापन 23 अप्रेल को होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved