For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170316979
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: लोकसभा आम चुनाव-2024, माॅक पोल करके ईवीएम को किया स्ट्रोंग रूम में सील

Post Views 111

April 19, 2024

प्रत्येक मशीन में एक-एक हजार मत डालकर मशीनों पर माॅक आयोजित पोल किया गया। माॅक पोल की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं द्वारा लिया गया।

लोकसभा आम चुनाव-2024, माॅक पोल करके ईवीएम को किया स्ट्रोंग रूम में सील
           अजमेर 19 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए निर्धारित ईवीएम-वीवीपेट मशीनों के सेट में शुक्रवार को माॅक पाॅल करके स्ट्रोंग रूम  में राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की उपस्थति में सील किया गया।
             जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित ने बताया कि  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को सील्ड स्ट्रोंग रूम को अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति मेें खोलकर अवलोकन कराया गया। इनके द्वारा कमिश्निंग के दौरान तैयार कुल मशीनों में से रेण्डमली 5 प्रतिशत मशीनों का चयन किया गया। प्रत्येक मशीन में एक-एक हजार मत डालकर मशीनों पर माॅक आयोजित पोल किया गया। माॅक पोल की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं द्वारा लिया गया। ईवीएम-वीवीपेट मशीनों के सम्बन्ध में जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का मौके पर उपस्थित भारत इलेक्ट्रोनिक्स के विशेषज्ञ इंजीनीयर्स के द्वारा समाधान किया गया। माॅक पोल के पश्चात मशीनों का डाटा डिलीट कर पुनः स्ट्रांग रूम में सील किया गया  था। समस्त स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस पूरी प्रक्रिया की आयोग के निर्देशानुसार वीडियो रिकाॅर्डिंग करवाई गई।
          इस अवसर पर अभ्यर्थी श्री दया मोहन गर्ग, अभिकर्ता श्री महेन्द्र चैधरी, श्री प्रेम प्रकाश सिंह, श्री शंकर दयाल गर्ग, श्री प्रताप सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार गर्ग, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र सिंह सहित समस्त एआरओ उपस्थित रहे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved