Post Views 11
March 31, 2023
मदनगंज - किशनगढ़ -: 31 मार्च 2023 रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी ब्यूरो चीफ राजस्थान
शुक्रवार को प्रजापति समाज के लोगों द्वारा होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजन किया गया । प्रजापति समाज द्वारा स्नेह मिलन का कार्यक्रम पुराना शहर मटका मंडी श्री श्री यादें मंदिर में दोपहर एक बजे से शुरू किया गया। जिसमें प्रजापति समाज के कई पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा,जिनका प्रजापति युवा शक्ति संगठन किशनगढ़ ने बाहर से आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। जिनमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रजापति समाज युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापति ने भी होली स्नेह मिलन के कार्यक्रम में करी शिरकत, वही समाज के सभी संगठनो ने नारायण प्रजापति का भी माला साफा पहनाकर किया स्वागत सत्कार। कार्यक्रम में मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापति ने कहा की समाज में टांग खिंचाई नहीं,, एक जुटता की जरूरत हैं, उसी एक जुटता को बाहर दिखाना जरूरी हैं,, स्नेह मिलन के साथ - साथ समाज जागृति व माटी कला बोर्ड से शिल्प शब्द हटवाने व श्रीयादे बोर्ड गठित करने पर आगामी तथ्यों पर विचार विमर्श किया ।तथा आयोजन में कई अन्य मुद्दों पर भी रहा चर्चा का रहा विषय।कार्यक्रम बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ समाज बंधु एक दूजे के रंग लगाकर डीजे पर नाचते गाते एक दूजे को दी शुभकामनाएं। कार्यक्रम का आयोजन प्रजापति युवा शक्ति संगठन किशनगढ़ के सानिध्य में किया गया । जिसमें जिला संयोजक रामलाल प्रजापति, प्रजापति युवा शक्ति संगठन किशनगढ़ के अध्यक्ष शिवराम प्रजापति , प्रजापति युवा शक्ति संगठन के महिला जिला अध्यक्ष अनीता प्रजापति, राष्ट्रीय महिला सदस्य सरोज प्रजापति, महिला महामंत्री सरिता प्रजापति, श्री श्री यादें शक्ति सेना किशनगढ़ के अध्यक्ष राम सहाय प्रजापति, समस्त प्रजापति समाज सेवा संस्थान मटका मंडी किशनगढ़ अध्यक्ष भागचंद प्रजापति, शंकर लाल प्रजापति, नारायण प्रजापति, रामसहाय प्रजापति (केशव मिष्ठान भंडार), सुरेश प्रजापति, राकेश प्रजापति, रमेश प्रजापति, किशन लाल प्रजापति, कैलाश प्रजापति,राजेंद्र प्रजापति - समाज सेवी , राजू प्रजापति (फोटो ग्राफर), देवेन्द्र प्रजापति,भगवान लाल प्रजापति (गागून्दा), मुकेश प्रजापति (कुचामन सिटी), जयराम प्रजापति (दाबड़िया), खेमाराम घोडेला (बाड़मेर), मदन प्रजापति (डेगाना), राजेंद्र प्रजापति (मेड़ता) आदि समाज के लोग रहे कार्यक्रम में मौजूद।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved