For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171198756
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। |  Ajmer Breaking News: ​क्लॉक टावर इलाके में मिला अज्ञात शव, खून के धब्बे मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र सिंह रावत उर्फ नंदू बना को मुस्लिम समाज का खुला समर्थन |  Ajmer Breaking News: सेदरिया कट पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा: इलाज के दौरान किसान की मौत, स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण की मांग की |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 2500 जवानों के हवाले सुरक्षा की कमान |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि। |  Ajmer Breaking News: नवदुर्गा मंडल सोसाइटी की ओर से सातवें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन। |  Ajmer Breaking News: अवधपुरी जॉन्सगंज में किया गया 70 फ़ीट रावण का दहन, |  Ajmer Breaking News: वन्य जीव एवं पर्यावरण को बचाने के लिए कोबरा टीम राजस्थान की प्रशासन की ओर की जा रही है प्रशंसा  |  Ajmer Breaking News: नगर निगम अजमेर द्वारा 65 फीट के ऐतिहासिक रावण का भव्य दहन, लेजर लाइट शो रहा मुख्य आकर्षण | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के निवासियों को बडी सौगात देते हुए आज मदार-रेवाडी-मदार एक्सप्रेस का मदार स्टेशन से शुभारंभ किया गया

Post Views 121

January 27, 2023

सांसद,भागीरथ चौधरी के द्वारा विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक श्रीमती अनिता भदेल, उप महापौर नीरज जैन व मण्डल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ की गरिमामयी उपस्थति मे हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया  गया

  मदार-रेवाडी-मदार एक्सप्रेस का मदार स्टेशन से शुभारंभ 
अजमेर के निवासियों को बडी सौगात देते हुए आज दिनांक 27.01.2023 को मदार-रेवाडी-मदार एक्सप्रेस का मदार स्टेशन से शुभारंभ किया गया है | इसके अंतर्गत मदार स्टेशन पर ट्रेन संख्या 19724/09735, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी पैसेंजर के मदार तक (19618/19617 के रूप में पुनर्संख्यांकित) विस्तार को  सांसद, अजमेर भागीरथ चौधरी के द्वारा विधायक अजमेर(उत्तर) वासुदेव देवनानी, विधायक अजमेर (दक्षिण) श्रीमती अनिता भदेल, उप महापौर नगर निगम अजमेर नीरज जैन व मण्डल रेल प्रबंधक  राजीव धनखड़ की गरिमामयी उपस्थति मे हरी झंडी दिखा कर किया  गया | इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक रावत सहित रेलवे के अन्य अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे | 
गाड़ी संख्या 19617 मदार –रेवाड़ी एक्स्प्रेस,  मदार से प्रतिदिन 17.05 बजे रवाना होकर किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनोल होते हुये 23.50 पर रेवाडी जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19618 रेवाड़ी –मदार एक्स्प्रेस रेवाड़ी से प्रतिदिन 09.10 बजे रवाना होकर 16.35 बजे मदार पहुँचेगी | इस यात्री गाडी के प्रारम्भ होने से अजमेर एवं आसपास के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी| 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved