Post Views 51
January 21, 2023
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत आर्ट्स एवं पेंटिंग का आयोजन एक निजी विद्यालय में आयोजित किया गया
जहां शानदार आर्ट बनाने वालों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया
कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने खेल कूद और पढ़ाई को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जिस चीज में आपको आनंद आता है आपको उसके लिए अपने आप को कम से कम एडजस्ट करना पड़ता है वो रास्ता छोड़ने की जरूरत नहीं है कभी-कभी आप खुद का भी एग्जाम ले अपनी तैयारियों पर मंथन करें रिप्लाई करने की आदत बनाएं इससे आपको नई दृष्टि मिलेगी जब आप खुले मन से चीजों से जुड़ेंगे तो कभी भी निराशा आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं दे सकती।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बड़े आंदोलन एग्जाम वॉरियर्स का हिस्सा है। यह एक ऐसा आंदोलन है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों, माता-पिता, शिक्षकों और समाज को एक साथ लाने के प्रयासों से प्रेरित है। जहां प्रत्येक बच्चे के व्यक्तित्व को गढ़ा जाता है, प्रोत्साहित किया जाता है।
कार्यक्रम सहसंयोजक एडवोकेट रचित कछावा ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में आगामी 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। परीक्षा के दिनों में तनाव से मुक्त रहने के उपाय बताएंगे। परीक्षा के तनाव को परास्त करने के लिए और केरियर व जीवन में आगे बढ़ने के मंत्र विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इसलिए यह समय तय किया गया है क्योंकि परीक्षा की तारीख नजदीक है और छात्र-छात्राओं में पढ़ाई को लेकर दबाव है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का रचनात्मक विकास होता है और उन्हें मोटिवेशन मिलता है।
विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अक्षय गोरा, गजेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह भाटी, अंकुर सोनी, मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved