For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178234407
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ |  Ajmer Breaking News: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद मैसेज न मिलने से पेंशनरों में असमंजस, 2700 फॉर्म जमा; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं, गोवंश से जान बचाने नहीं! |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद सदस्य निर्वाचन 2026 के वार्ड-वार चुनावी परिणामों का रुझान सामने आ गया है। |  Ajmer Breaking News: पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित युवती का आरोप व न्याय की मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग परेशान हैं। |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में आस्था, अध्यात्म और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में दो दिवसीय जश्ने यौमे पैदाइश हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी | 

अजमेर न्यूज़: मसूदा पंचायत समिति की  झाक एवं शिवपुरा घाटा ग्राम पंचायत के 200 युवा ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में क्षेत्र को दुर्घटना मुक्त बनाने की ली शपथ।

Post Views 31

January 21, 2023

राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान योजना के तहत अब तक 42 हजार लोगों को ब्राण्डेड हेलमेट दिए जा चुके जो की आईएसआई मार्का व स्टीलबर्ड द्वारा निर्मित हैं

मसूदा पंचायत समिति की  झाक एवं शिवपुरा घाटा ग्राम पंचायत के 200 युवा ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में क्षेत्र को दुर्घटना मुक्त बनाने की ली शपथ।* 

सड़क परिवहन एवम् राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की सड़क सुरक्षा एडवोकेसी योजना अन्तर्गत राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी द्वारा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, पंचायत समिति मसूदा की ग्राम पंचायत झाक तथा शिवपुरा घाटा के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम झाक एवं शिवपुरा घाटा ग्राम पंचायत में अलग-अलग सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत दोनों ग्रांम पंचायतों के 100-100 ग्रामीण युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में कार्य करने की शपथ ली। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित सडक सुरक्षा दशक 2021 से 2030 के शेष बचे 8 वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने मौतों को कम करने के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी ग्राम वासियों को सड़क सुरक्षा की अब महती आवश्यकता की जानकारी देते हुए बताया की सड़क दुर्घटना देश  की मुख्य तीन समस्याओं में से एक हैं इसलिए सड़क दुर्घटनाओं और इनसे होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए हर ग्राम पंचायत 100-100 सड़क सुरक्षा अग्रदूत बनाकर मेरा गाँव -मेरी पहल के तहत ग्राम पंचायतों को हेलमेट युक्त, रिफ्लेक्टिव युक्त, लाइसेंस युक्त, दुर्घटना मुक्त, दुर्घटना में घायल की मदद करने में सबसे आगे रहने वाली पंचायत बनाने का राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की यह पहल बहुत अच्छी है तभी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस परियोजना के तहत हेलमेट की क़ीमत का एक चौथाई हिस्सा अग्रदूतों के लिए प्रोत्साहन के रूप में स्वीकृत किया । सोसायटी टीम भरत गुर्जर, पूजा चौधरी तथा नेहा छतवानी ने घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए डॉ राठौड़ द्वारा तैयार सड़क सुरक्षा चक्र के 9 बिन्दुओं को उनकी लिखित सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक के माध्यम से उदाहरण सहित समझाते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना , मुख्यमंत्री चिरंजीवी सड़क सुरक्षा योजना , राष्ट्रीय गुड़ सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनों में घायल लोगों को एक घण्टे के गोल्डन ऑवर में प्राथमिक सहायता के साथ अस्पताल पंहुचाकर जान बचायी जा सके, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की इस थीम तथा प्रशिक्षण के तरीक़े की सराहना की ।परिवहन विभाग ब्यावर की परिवहन निरीक्षक शिवांगी जैन ने ग्राम पंचायतों को लाइसेंस युक्त बनाने के लिए सहयोग करने के लिए कहा ।सभी सडक सुरक्षा अग्रदूतों को सड़क सुरक्षा की शपथ झाक में श्री रसूल काठात उपाध्यक्ष चीता मेहरात काठात महासभा गाजी की डांग ने तथा शिवपुरा घाटा में परिवहन निरीक्षक ब्यावर श्रीमती शिवांगी जैन ने करायी । । गाजी की डांग के अध्यक्ष हवलदार मेजर सायर काठात ने इस अवसर पर डॉ. राठौड़ द्वारा सड़क सुरक्षा पर उदाहरणों सहित जो स्थानीय भाषा में प्रशिक्षण दिया गया उसे अमल में लाने की सभी से अपील की ।बताया कि हेलमेट हमारे सिर का सुरक्षा कवच हे इसको आवश्यक रूप से पहने ।राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी आपको भले ही एक चौथाई क़ीमत में ब्रांडेड हेलमेट के बहाने सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण दे रही हैं यह हमारी सुरक्षा के लिए है सोसायटी के भरत गुर्जर ने हेलमेट के आईएसआई मार्का की जांच करने की विधि के बारे में जानकारी देते हुए आग्रह किया की सभी लोग उचित आईएसआई मार्का-4151 की जांच बीआईएस केयर एप से जाँच करके ही हेलमेट खरीदें व आईएसआई मार्का का उच्च गुणवत्ता वाला हेलमेट ही प्रयोग में लें। यह हेलमेट 950 ग्राम का है, चौथी मंज़िल से गिरा देने पर टूटता नहीं है , यूज़र फ्रेंडली है तथा हवादार है ।सासोसायटी के सचिव राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया की राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान योजना के तहत अब तक 42 हजार लोगों को ब्राण्डेड हेलमेट दिए जा चुके जो की आईएसआई मार्का व स्टीलबर्ड द्वारा निर्मित हैं सही तरह से लगा आईएसआई स्टेंडर्ड हेलमेट सिर को दुर्घटना की स्थिति में 70 प्रतिशत बचाता है ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved