For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178234409
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ |  Ajmer Breaking News: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद मैसेज न मिलने से पेंशनरों में असमंजस, 2700 फॉर्म जमा; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं, गोवंश से जान बचाने नहीं! |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद सदस्य निर्वाचन 2026 के वार्ड-वार चुनावी परिणामों का रुझान सामने आ गया है। |  Ajmer Breaking News: पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित युवती का आरोप व न्याय की मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग परेशान हैं। |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में आस्था, अध्यात्म और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में दो दिवसीय जश्ने यौमे पैदाइश हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी | 

अजमेर न्यूज़: जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई।

Post Views 11

January 21, 2023

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में 21 प्रकरणों की सुनवाई की गई। वीसी के माध्यम से अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठकआयोजित
     अजमेर, 21 जनवरी। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई।
     जिला कलक्टर  अंश दीप ने बताया कि जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में 21 प्रकरणों की सुनवाई की गई। वीसी के माध्यम से अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।बैठक में पांच प्रकरणों को निस्तारित कर राहत प्रदान की गई। इसमें ग्राम पंचायत ढसूक में ग्राम बालापुरा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर हुए अवैध अतिक्रमण को कार्यवाही कर हटावाया गया। इसी प्रकार  नरसिंह दत्त दाधीच को प्रकरण संबंधित विभाग में दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में ग्राम कुचील की चारागाह भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कर प्रकरण निस्तारित किया गया। भिनाय के बड़गांव ग्राम  के दो प्रकरण निस्तारित किए। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरखंड के लिए खेल मैदान तथा पशु चिकित्सालय एवं सहकारी समिति के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव मंगवाकर तथा सुरखंड की शमशान भूमि से व बालापुरा के रास्ते चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश देकर निस्तारित किया गया।
     इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर  राजेंद्र सिंह सिसोदिया तथा नगर निगम व एडीए के अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved