Post Views 41
January 21, 2023
21 जनवरी को शहर के बरलिया स्थिति अभियांत्रिकी महाविद्यालय अजमेर में महाविद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह तथा एल्युमनी मीट "मिलन 2023" का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का आगाज प्राचार्य डॉ. रेखा मेहरा ने सभी अथितियों का स्वागत कर किया | प्राचार्य ने अपने उद्धबोधन में महाविद्यालय की 25 वर्ष की उपलब्धधियों से सभी को अवगत कराया | अंतराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न मल्टी लेवल कम्पनीज में कार्यरत 2001 तथा 2004 वर्ष के उत्तीर्ण एल्युमनी ने ऑनलाइन वीडियोस के माध्यम से कार्यक्रम में इंटेन्ट्रैक्ट किया | महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी एल्युमनी का स्वागत साफा तथा स्मृति चिन्ह से किया गया |
रजत जयंती के उपलक्ष में केक कटिंग समारोह भी रखा गया | समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर रायसिंघानी, फाउंडर प्रिंसिपल , प्रोफेसर धीरेन्द्र माथुर, RTU kota, श्री अतुल शर्मा, श्री सीमेंट रहे |
प्रोफेसर धीरेन्द्र माथुर ने महाविद्यालय की फैकल्टी तथा प्रशासन के प्रयासों को सराहनीय बताया | उन्होंने कहा की इस तरह के आयोजन से वर्तमान छात्रों को एल्युमनी के साथ इंटरक्शन से कई तारीको से लाभ मिलता है | श्री अतुल शर्मा ने महाविद्यालय के प्रयासों को सराहनीय बताया | प्रोफेसर रायसिंघानी ने बताया की किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए एकडमिक्स को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया और इन्ही से नये इन्नोवेशन को बरावा मिलता है | उन्होंने महाविद्यालय के एल्युमनी द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर किये गए कार्यो को सराहा | उन्होंने सभी सदस्यो से आगे भी प्रयासों को जारी रख इस महाविद्यालय को इसी तरह प्रगति के लिए मार्गदर्शित किया | कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिखा अग्रवाल ने किया तथा कार्यक्रम के समन्वयक डॉ कृष्ण गोपाल शर्मा रहे | अंत में डॉ. पूजा तोमर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया | इसके बाद प्रत्येक विभाग के वर्तमान छात्रों का उस डिपार्टमेंट के एल्युमनी द्वारा इंटरक्शन द्वारा मार्गदर्शन किया गया |
दिन में सांसकृतिक कार्यक्रम "तरगिनी 2023" का आयोजन भी किया गया |
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved