Post Views 41
January 20, 2023
स्वैच्छिक क्षेत्र विकास की जिला स्तरीय मीटिंग
अजमेर, 20 जनवरी।स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र के अध्यक्ष मुमताज मसीह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जिले के स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक ली। इसमें संगठनों के साथ उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों वं भविष्य में बेहतर कार्य के लिए व्यक्तिशः चर्चा की गई। स्वैच्छिक क्षेत्र विकास की महत्ता को दृष्टिगत करते हुए राज्य में एक पोर्टल लांच किया जाएगा।इस पर स्वयंसेवी संगठनों द्वारा पंजीकरण एवं प्रमाणन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही जिले में स्वयंसेवी संगठनों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाकर इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगं।
उन्होंने जिले के राजीव गांधी युवा मित्र कार्यक्रम में कार्यरत इन्टनर्स के साथ बैठक कर उनके द्वारा किए जाने वाले फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। भविष्य में आमजन को राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को वंचित लोगों तक पहुंचाने के प्रयास करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर आर्थिक एवं सांख्यिकी उपनिदेशकआनंद स्वरूप माथुर, सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती दिव्या गुर्जर एवं राजीव गांधी युवा मित्र के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved