For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177826980
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: नाबालिग से निकाह और गर्भवती होने का मामला; मुंबई पुलिस की जीरो FIR पर पोक्सो और बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज, जांच शुरू |  Ajmer Breaking News: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़क की चौड़ाई को लेकर 100 परिवारों ने खोला मोर्चा, |  Ajmer Breaking News: सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – पार्षद लक्ष्मी धोलखेड़िया |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में खेलों का रोमांच, पशु कारोबार रहा सुस्त | 

अजमेर न्यूज़: घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग के तहत कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को जांच दल द्वारा दरगाह क्षेत्र, पीली हवेली, फूल गली, पन्नीग्राम चौक आदि क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पाए जाने पर 22 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए।

Post Views 21

January 20, 2023

फर्मों का यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में जिला कलक्टर अजमेर के न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

दरगाह क्षेत्र में रसद विभाग ने 22 एलपीजी सिलेण्डर किए जब्त
          अजमेर, 20जनवरी। जिला कलक्टर अंश दीप के आदेशानुसार रसद विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग के तहत कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को जांच दल द्वारा दरगाह क्षेत्र, पीली हवेली, फूल गली, पन्नीग्राम चौक आदि क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पाए जाने पर 22 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए।
          जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन एवं  हेमन्त कुमार आर्य शामिल रहे। अब्दुल नाजिम से 09 अप्रमाणति  गैस सिलेण्डर एवं 3 घरेलू गैस सिलेण्डर, एचकेरहमती रेस्टोरेन्ट से 3 अप्रमाणित गैस सिलेण्डर, आदिल टी स्टॉल से 2 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर, ए.जी.एन चाईनीज फास्ट फूड, महबूबे हिलाई हाउस रेस्टोरेन्ट,ख्वाजा महल टी स्टॉल एवं अकील टी स्टॉल,कालू टी स्टॉल से एक-एक घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए। 
         उन्होंने बताया कि फर्मों का यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में जिला कलक्टर अजमेर के न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।जांच दल द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रखी जायेगी। सभी व्यापारियों को चाय, नाश्ता, खाना आदि के व्यवसाय में केवल व्यावसायिक सिलेण्डर (19 किग्रा वाला) का ही प्रयोग करने कि लिए पाबंद किया गया। गैस सिलेण्डर सुरक्षित प्रकार से उपयोग में लेने के लिए निर्देशित किया गया है तथा होटल व रेस्टोरेंट पर सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र भी रखने के लिए निर्देशित किया गया है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved